चिराग को मिला था बंगला खाली करने का नोटिस, चिराग ने पिता रामविलास पासवान लगा दी प्रतिमा

लोजपा के संस्थापक व दिवंगत केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के नाम से आवंटित दिल्ली स्थित 12 जनपथ बंगला से जुड़ा विवाद अब एक नया ही रुख लेता नज़र आ रहा है। केंद्र सरकार ने इस बंगला को खाली करने का नोटिस चिराग पासवान को भिजवाया था, लेकिन चिराग पासवान ने कुछ ऐसा किया है कि अब उस पर सियासत गरमायी हुई है। चिराग पासवान ने इस बंगले में अपने पिता रामविलास पासवान की प्रतिमा लगाकर एक नया विवाद उत्पन्न कर दिया है।

चिराग ने पिता रामविलास पासवान लगा दी प्रतिमा

राजधानी दिल्ली स्थित 12 जनपथ हाल में ही तब चर्चा में आया जब इसे खाली करने के लिए नोटिस भेजा गया। बता दे कि रामविलास पासवान को यह बंगला अलॉट किया गया था। चिराग पासवान का बचपन भी इसी बंगले में बीता है। यह बंगला लोजपा कार्यालय का आधिकारिक पता भी रहा है।

12 जनपथ

नोटिस मिलने के बाद चिराग ने अपने पिता की बरसी तक इस बंगले में रहने का अनुरोध भी किया था। अब यह बंगला रेल मंत्री को आवंटित किया गया है। चिराग पासवान ने बंगला तो खाली कर दिया है लेकिन बंगला छोड़ने से पहले उन्होंने अपने पिता की एक मूर्ति लगवा दी है और कार्यालय के बाहर रामविलास स्मृति का बोर्ड भी टंगवा दिया है।

30 साल से पासवान के पास यह बंगला रहा है

चिराग ने पिता रामविलास पासवान लगा दी प्रतिमा

उल्लेखनीय है कि रामविलास पासवान की पुण्यतिथि आगामी 8 अक्टूबर को है। चिराग पासवान इसी बंगले में अपने पिता की बरसी करना चाहते हैं। बंगले में रामविलास पासवान की प्रतिमा लगाने को इस कार्यक्रम की तैयारी से जोड़कर भी देखा जा रहा है। यह बंगला 1990 से ही रामविलास पासवान के नाम पर आवंटित रहा है।यह बंगला सिनियर केंद्रीय मंत्री कोटे का ही है इसलिए चिराग सांसद इसे अपने नाम से नहीं करा सकते।

whatsapp channel

google news

 
Also Read:  बिहार : जूते चप्पल का माला पहन, गधे की सवारी करते हुए प्रत्याशी ने अजीबोगरीब तरीके से भरा नामांकन; देखें Viral Video

पिछले 30 साल से पासवान के पास यह बंगला रहा है और अभी भी चिराग पासवान अपनी मां के साथ अभी इसी बंगले में रह रहे हैं। लेकिन अब इस बंगले को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को आवंटित किया गया है। चिराग पासवान जमुई से सांसद हैं और उनके नाम पर नॉर्थ एवेन्यू में आवास पहले से आवंटित है।

Share on