Chhath Puja 2022: आज डूबते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य, जानें आपके शहर में क्या है अर्घ्य का शुभ समय

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 30 अक्टूबर 2022, 9:38 पूर्वाह्न

लोक आस्था के महापर्व छठ का आज तीसरा दिन है। 4 दिनों तक चलने वाले इस महापर्व की शुरुआत 28 अक्टूबर को नहाए खाए की रसम के साथ हुई थी।

Chhath puja arghya time: लोक आस्था के महापर्व छठ का आज तीसरा दिन है। 4 दिनों तक चलने वाले इस महापर्व की शुरुआत 28 अक्टूबर को नहाए खाए की रसम के साथ हुई थी। छठ पर्व के दूसरे दिन 29 अक्टूबर को खरना पूजा की गई। वही आज 30 अक्टूबर को छठ महापर्व के दौरान शाम के समय डूबते हुए सूरज को अर्घ्य दिया जाता है। इसके बाद अगले दिन यानी 31 अक्टूबर को उगते हुए सूरज को अर्घ देने की परंपरा है। इसी के साथ व्रत का संकल्प पूरा होता है। छठ पर्व मुख्य रूप से बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और झारखंड में मनाया जाता है।

कैसे होती है छठ पूजा

छठ महापर्व को कई जगहों पर कई अलग-अलग नाम से जाना जाता है। कोई डाला छठ कहता है, तो कोई सूर्य षष्टि, छठी मैया के पूजन एवं 4 दिनों तक चलने वाले इस महापर्व की अपनी ही पौराणिकता और आध्यात्मिकता है। छठ का त्यौहार मुख्य रूप से भगवान सूर्य और छठी माता की पूजा एवं उपासना का त्यौहार है। इसमें व्रत रखने वाले व्यक्ति 36 घंटों तक निर्जला व्रत रखते हैं और अपने परिवार व संतान की लंबी आयु व आरोग्य के लिए माता से कामना करते हैं।

छठ महा पूजा के तीसरे दिन की संध्या में सूर्य देवता को अर्घ्य देने की परंपरा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि सायं संध्या में सूर्य के अस्त का समय क्या है।

क्या है सूर्य अस्त का शुभ समय…?

आज छठ महापर्व का तीसरा दिन है। आज के दिन छठी मैया के लिए बनाए गए पूजा प्रसाद को लेकर व्रती छठ घाट पर जाते हैं और शाम को सूर्यास्त के समय डूबते हुए सूर्य देवता को रख देते हैं, लेकिन अर्घ्य देने से पूर्व घाट पर सायं के समय बांस की टोकरी में छठ पूजा की पूजा सामग्री फल और पकवान आदि को अर्घ्य देने से पूर्व रूप में सजाया जाता है और इसके बाद परिवार के साथ सूर्य देवता को अर्घ्य देने की पौराणिकता है। इस दौरान साएं के समय सभी लोग पवित्र नदी और घाट के किनारे एकत्रित होकर सूर्य देवता को जल अर्पित करते हैं।

छठ पूजा: संध्या अर्घ्य का समय

  • छठ पूजा का तीसरा दिन ( 30अक्तूबर 2022)
  • (संध्या अर्घ्य) सूर्यास्त का समय: सायं 5:38 पर

शाम को सूर्य अर्घ्य का शुभ मुहूर्त

  • दिल्ली- शाम 05:38 मिनट पर
  • मुंबई -शाम 06:06 मिनट पर
  • पटना- शाम 05: 10 मिनट पर
  • रांची- शाम 05:12 मिनट पर
  • नोएडा- शाम 05: 37 मिनट पर
  • वाराणसी- शाम 05:19 मिनट पर
  • लखनऊ- शाम 05:25 मिनट पर
  • देहरादून- शाम 05: 32 मिनट पर
  • जयपुर- शाम 05:46 मिनट पर
  • चेन्नई- शाम 05 :43 मिनट पर
  • कोलकाता- शाम 05:00 बजे
  • रायपुर- शाम 05:29 मिनट पर
  • भोपाल- शाम 05:43 मिनट पर

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।