Chhath Puja 2022: गंगा पाथवे से छठ घाटों तक बनेगा अप्रोच पथ, घाट पर जाने के लिए जाने पूरा प्लान

Approach Path on Ganga Marine Drive: छठ महापर्व को लेकर बिहार वासियों में अभी से उत्साह देखने को मिल रहा है। लोक एवं आस्था के इस महापर्व छठ (Chhath Puja 2022) का जश्न 2 सालों बाद बिहार में देखने को मिलेगा। इस कड़ी में अभी से पटना के कई घाटों की साफ-सफाई से लेकर साज-सजावट तक का काम शुरू हो गया है। इस महापर्व पर दीर्घा से लेकर पटना सिटी तक श्रद्धालु भगवान सूर्य को अर्घ्य देने घाट पर पहुंचते हैं, लेकिन इस बार लोग मरीन ड्राइव (Marine Drive) के निर्माण के बाद दीर्घा घाट के आसपास पहुंचना, लोगों के लिए मुश्किल हो गया है। इस परेशानी को देखते हुए प्रशासन ने गंगा पार से कई एप्रोच पथ का निर्माण करने का फैसला किया है, जिसके साथ दीघा घाट पर पहुंचना आसान हो जाएगा।

गंगा घाटों पर होगा अप्रोच पथ का निर्माण

इस मामले पर नगर आयुक्त एवं नगर निगम की अपर नगर आयुक्त ने गुरुवार को घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की समस्या को देखते हुए कहा कि छठ घाट श्रद्धालुओं के लिए गंगा पाथवे पर इस छठ के दौरान कई अप्रोच पथ बनाए जाएंगे, जिससे श्रद्धालुओं के लिए घाट पर पहुंचना आसान हो जाएगा, क्योंकि सभी जगह जेपी गंगा पाथवे बनने के बाद सड़कों के किनारे लोहे की बैरिकेडिंग लगा दी गई है। ऐसे में लोगों के लिए घाटों पर पहुंचना मुश्किल हो गया है।

वहीं इस मामले पर नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पाराशर और पटना नगर निगम अपर आयुक्त शीला ईरानी ने भी घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण करने के बाद उन्होंने वहां के रास्तों का भी जायजा लिया। नगर आयुक्त ने कहा इस बार छठ पर घाटों तक पहुंचना मुश्किल होगा, क्योंकि गंगा पाथवे के सड़कों के किनारों को लोहे से घेरा गया है। ऐसे में घाट पर पहुंचना श्रद्धालुओं के लिए आसान नहीं होगा।

छठ पर गंगा घाट पर जाना होगा आसाम

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि छठ में व्रतियों को कोई परेशानी ना हो, इसके लिए दीघा घाट के आसपास अप्रोच पथ बनाए जाएंगे, जिससे वाहन गंगा घाट किनारे आसानी से जा सकेंगे। ऐसे में लोगों को छठ घाट पर जाने में होने वाली परेशानी से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान यह भी देखा गया है कि गंगा पाथवे से कई अप्रोच पथ को घाट तक बनाना बेहद जरूरी है। इस पर जल्द से जल्द काम किया जाएगा। छठ से पहले यहां श्रद्धालुओं के लिए अप्रोच पथ बना दिए जाएंगे।

whatsapp channel

google news

 

इस दौरान नगर आयुक्त ने गंगा के बढ़े जल स्तर को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि हमें अभी थोड़ा सा इंतजार है। जैसे ही जलस्तर कम होगा, हम बालू भरने का काम शुरू कर देंगे। साथ ही अभी आसपास की जगहों पर सफाई की जा रही है। जल्द से जल्द घाटों को दुरुस्त कर दिया जाएगा, जिसके बाद यहां छठ पूजा से जुड़े बाकी पुख्ता इंतजाम भी किए जाएंगे।

Share on