Cheapest electric cars: ये हैं भारत की सबसे सस्ती 5 Electric Cars, सिंगल चार्ज पर देती है जबरदस्त रेंज

Cheap Electric Cars In India: दुनिया भर के तमाम देशों में इन दिनों पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के कारण इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में भारत भी इलेक्ट्रिक व्हीलर्स के इस डिमांड ग्राफ से बाहर नहीं है। भारत में भी इलेक्ट्रिक कारों का बाजार तेजी से अपने पैर पसार रहा है। इस कड़ी में भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल के उद्योग का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। हालांकि इलेक्ट्रिक कारों की भारी-भरकम कीमत लोगों को काफी परेशान कर रही है। ऐसे में अगर आप भी महंगी इलेक्ट्रिक कार को लेकर परेशान है, तो आइए हम आपको भारत में मौजूद 5 ऐसी सस्ती कारों के बारे में बताते हैं, जिसे ना सिर्फ कम कीमत में आप खरीद सकते हैं बल्कि इसके साथ ही यह आपको बेहतरीन माइलेज देने में भी सक्षम है।

MG Commet EV

एमजी कॉमेट ईवी (MG Commet EV)

भारत की सस्ती कारों की लिस्ट इस में सबसे पहला नाम एमजी कॉमेंट का है, जिसकी कीमत 7.98 लाख रुपए से 9.98 लाख रुपए के बीच है। बता दे यह कीमत एक्स शोरूम पर आधारित है। यह 2 दरवाजे वाली काफी सिंपल कार है। इसमें आपको 17.3 केडब्ल्यूएच की बैटरी पैक दिया गया है, जो 230 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम है। बता दे इस कार को फुल चार्ज होने में 7 घंटे का समय लगता है।

Tata Tiago EV

टाटा टियागो ईवी (Tata Tiago EV)

भारत की सस्ती इलेक्ट्रिक कारों की लिस्ट में अगला नाम टाटा टियागो ईवी का है, जिसकी कीमत 8.69 लाख रुपए से शुरू होकर 11.99 लाख रुपए के बीच है। बता दे यह कीमत एक्स शोरूम पर आधारित है। यह 310 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम है। इसमें आपको दो बैटरी पैक के ऑप्शन दिए गए हैं, जिसमें पहला 19.2 किलो वाट का है और दूसरा 24 किलो वाट का है।

Citroën ec3 EV

सिट्रोएन ec3 ईवी (Citroën ec3 EV)

सस्ती इलेक्ट्रिक कारों की लिस्ट में अगला नाम Citroën EC3-3 का है, जिसकी कीमत 11.50 लाख रुपए से 12.76 लाख रुपए के बीच है। यह कीमत एक्स शोरूम पर आधारित है। बता दें यह इलेक्ट्रिक कार 320 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम है। इसमें आपको 29.2 किलोवाट का बैटरी पैक दिया गया है। इसकी मोटर 57 पीएस और 143 एमएम पीक टार्क जनरेट करने में सक्षम है।

whatsapp channel

google news

 
टाटा टिगोर ईवी

टाटा टिगोर ईवी

भारत में मौजूद सस्ती इलेक्ट्रिक कारों की लिस्ट में अगला नाम टाटा टिगोर ईवी का है, जिसकी कीमत 12.49 लाख रुपए से शुरू होकर 13.75 लाख रुपए के बीच है। बता दे यह कीमती एक्स शोरूम पर आधारित है। यह इलेक्ट्रिक कार आपको 315 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम है। इस कार में 26 केडब्ल्यूएच का बैटरी पैक भी को दिया गया है।

टाटा नेक्सन ईवी

टाटा नेक्सन ईवी

लिस्ट में शामिल अगली कार टाटा नेक्सन ईवी है। इस कार को कंपनी ने 2 वर्जन में लॉन्च किया है नेक्सन सोनी ईवी प्राइम और नेक्सन सोनी वी मैक्स… इसकी कीमत 14.49 से 19.90 रुपए के बीच है। नेक्सन ईवी फुल चार्ज होने के बाद 453 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम है। बता दे सस्ती कारों की लिस्ट में यह कार सबसे ज्यादा रेंज देती है। हालांकि इसकी कीमत भी दूसरी सस्ती इलेक्ट्रिक कारों से कुछ हद तक ज्यादा है।

Share on