Thar E On Moon: आनंद महिंद्रा ने चांद पर उतार दिया Thar E? देखें दिलचस्प है Video

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 04 सितम्बर 2023, 1:07 अपराह्न

Thar E On Moon: आनंद महिंद्रा ने रविवार को ट्वीट कर इसका एक छोटा सा वीडियो भी दिखाया है। इस विडियो मे Thar E रोवर से लैंड करते दिख रहा है।

Thar E On Moon: चांद के दक्षिणी पोल पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के बाद से जहां दुनिया भर में भारत के नाम की चर्चा हो रही है। तो वही इसरो की इस कामयाबी के बाद अब भारत नए सपने संजो रहा है। चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर ने चांद की सतह पर अब तक कई सारे रहस्य का पता लगा लिया है। वही चांद पर अब रात हो गई है, जिसके चलते विक्रम लैंडर और रोवर को 14-15 दिनों के लिए सुला दिया गया है।

इसरो का कहना है कि चांद पर रोवर ने अपना काम पूरा कर लिया है। इसे अब सही जगह पर पार्क कर स्लीप मोड में डाल दिया गया है। रात के बाद जब चांद पर दिन होगा तो लैंडर और रोवर को फिर से चालू किया जाएगा। बता दे भारत के चंद्रयान की सफल लैंडिंग के बाद अब यह उम्मीद की जा रही है कि एक दिन ऐसा भी आएगा, जब चांद पर इंसान को भेजा जाएगा।

आनंद महिंद्रा ने देखा चांद पर ‘थार ई’ को उतारने का सपना

महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के बाद अब एक नए कदम की और बढ़ाने का सपना देख रहे हैं। वह चांद पर अपनी पॉपुलर कार थार ई को उतारना चाहते हैं। आनंद महिंद्रा ने रविवार को ट्वीट कर इसका एक छोटा सा वीडियो भी दिखाया है। यह एक एनीमेशन वीडियो है, जिसमें चांद की सतह पर लैंडर के साथ थार उतरती दिख रही है। आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो के साथ लिखा- हमारी महत्वाकांक्षाओं को उड़ान देने के लिए धन्यवाद इसरो… भविष्य में एक दिन हम चांद की सतह पर विक्रम और प्रज्ञान के बगल में थार ई को उतरते देखेंगे और असंभव को संभव करेंगे।’

आनंद महिंद्रा के इस ट्वीट पर लाखों लोगों ने कमेंट और रि-ट्वीट की किया है। इस दौरान कमेंट सेक्शन में कई लोग आनंद महिंद्रा के इस सपने को हकीकत होते देखना चाहते हैं। इस दौरान कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- सर आप जिस तरह से इसरो और उसके मिशन को प्रमोट कर रहे हैं, यह बेहद सराहनीय है। ऐसे में मुझे उम्मीद है कि और भी लोग आगे आएंगे और ग्रेट इसरो की उपलब्धियां के बारे में लोगों को बताएंगे। तो वहीं कई लोगों ने महिंद्रा को उनके सपने को लेकर शुभकामनाएं भी दी है।

ये भी पढ़ें- ISRO पर टूटा दुखों का पहाड़, चंद्रयान-3 मिशन मे अहम रोल निभाने वाली वैज्ञानिक वलारमथी का अचानक निधन

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।