चंद्र ग्रहण 2022: जानें सभी 12 राशियों पर क्या होगा असर, कुछ को करेगा मालामाल तो कुछ हो सकते हैं कंगाल

Chandra Grahan 2022: कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2022) लग रहा है। हिंदू कैलेंडर के मुताबिक इस बार कार्तिक पूर्णिमा 8 नवंबर के दिन लग रही है। बता दें चंद्र ग्रहण भारत ( chandra grahan 2022 in india date and time ) के भी कई हिस्सों में आंशिक रूप से नजर आएगा। इस दौरान इस चंद्र ग्रहण का सूतक काल सुबह 8:20 से शुरू हो जाएगा। सूतक काल लगने के बाद किसी भी तरह के धार्मिक या शुभ कार्य नहीं किए जा सकेंगे।

ऐसे में आइए हम आपको यह बताएं कि यह चंद्र ग्रहण किन राशि के जातकों पर अच्छा और किन पर बुरा प्रभाव डालेगा। ज्योतिष विशेषज्ञों के मुताबिक दोपहर 2:41 से शुरू होने वाला यह चंद्रग्रहण शाम को 6:18 पर पूर्ण होगा। वही बात भारत में इसके नजर आने की करें तो बता दें कि यह शाम 5:32 से शाम 6:18 तक भारत में दिखाई देगा और इसका प्रभाव 12 राशियों पर पड़ेगा।

किस राशी पर कैसा रहेगा चन्द्र ग्रहण का प्रभाव (Lunar Eclipse Horoscope)

  • मेष राशि- नौकरी करने वाले जातक अफसरों से व्यर्थ में वाद-विवाद यानी लड़ाई झगड़ा करने से बचें। आत्मविश्वास की कमी नहीं होगी, लेकिन इस दौरान लोगों से बातचीत करने के दौरान संयम का पूरा ख्याल रखें। आप चाहे तो इस दौरान वाहन खरीद सकते हैं। घर परिवार में धार्मिक कार्यक्रम भी रख सकते हैं।
  • वृष राशि- चंद्र ग्रहण के दौरान वृष राशि के जातकों में आत्मविश्वास की कमी रहेगी। साथ ही इस दौरान संतान के स्वास्थ्य का खास तौर पर ख्याल रखें। आपके घर पर किसी मित्र के आगमन की संभावना है और भाई बहनों के साथ भी सहयोग बना रहेगा।
  • मिथुन राशि- ग्रहण के दौरान मिथुन राशि के जातकों को मन में परेशानी की भावना रहेगी। इस दौरान संयम बनाए रखना बेहद जरूरी है। साथ ही नौकरी में परिवर्तन के अवसर भी मिलेंगे और क्रोध करने से खासतौर पर बचें। आपके व्यापार में तरक्की के योग भी नजर आ रहे हैं।
  • सिंह राशि- चंद्रग्रहण के दौरान सिंह राशि के जातकों को लेकर ज्योतिषियों का कहना है कि मन में निराशा और असंतोष की भावना रह सकती है। साथ ही कारोबार में वृद्धि की भी संभावना है। लाभ के कई नए अवसर नजर आ रहे हैं और मित्रों का भी इसमें सहयोग मिलेगा। हालांकि इस दौरान अपने शैक्षणिक कार्यों को लेकर सावधानी जरूर बरतें।
  • कर्क राशि- चंद्र ग्रहण के दौरान परिवार के स्वास्थ्य का खास तौर पर ख्याल रखें। इस दौरान मां के स्वास्थ्य का ध्यान जरूर रखें। रहन-सहन में किसी भी तरह की लापरवाही ना बरतें। इस अवधि में वाहन सुख से परिवार को किसी हानि का सामना करना पड़ सकता है। संतान की तरफ से किसी सुखद समाचार की संभावना है एवं मित्रों का भी सहयोग मिलेगा।
  • कन्या राशि- ग्रहण के दौरान कन्या राशि के जातक प्रसन्न रहेंगे एवं बौद्धिक कार्यों से धन अर्जन की भी संभावनाएं हैं। वही दिनचर्या पर भी अवसर देखने को मिलेगा। माता को स्वास्थ्य विकार की समस्या झेलनी पड़ सकती है। ऐसे में उनके स्वास्थ्य का खास तौर पर ख्याल रखें।
  • तुला राशि- इस राशि के जातकों को इस समय काल में मन में परेशानी की भावना आ सकती है। इस दौरान परिवार के साथ धार्मिक स्थान पर जाना शुभ रहेगा। चंद्र ग्रहण के दौरान मित्रों का सहयोग मिलेगा एवं कला और संगीत के प्रति भी रुचि बढ़ेगी। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन होगा। ऐसे में बात करते समय संयम जरूर रखें। खर्चों में भी वृद्धि होगी।
  • वृश्चिक राशि- चंद्र ग्रहण के समय वृश्चिक राशि के जातकों को स्वास्थ्य की समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं। परिवार की समस्याओं पर भी खास ध्यान देने की जरूरत है। इस दौरान आप के खर्चे बढ़ सकते हैं। साथ ही आपको नौकरी के स्थान पर परिवर्तन करने के भी योग बन सकते हैं। संतान के स्वास्थ्य को लेकर भी परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
  • धनु राशि- इस राशि के जातकों को इस समय काल में आत्मविश्वास की कमी के चलते परेशानी झेलनी पड़ सकती है। साथ ही किसी मित्र के सहयोग से आपके धन अर्जन में वृद्धि होगी एवं खर्चों में बढ़ोतरी के साथ-साथ विवाद बढ़ने की भी संभावनाएं हैं।
  • मकर राशि- ग्रहण के दौरान मकर राशि के जातक प्रसन्न रहेंगे, जिससे उनका आत्मविश्वास ही पड़ेगा। पारिवारिक जीवन खुशमय रहेगा एवं कार्य क्षेत्र में भी परिस्थितियां अच्छी रहेंगी। उच्च अधिकारियों से भी बात करने से बचें। साथ ही मन को भी शांत रखें।
  • मीन राशि- मीन राशि के जातकों को ग्रहण के दौरान मानसिक शांति तो मिलेगी, लेकिन इसका संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी झेलनी पड़ सकती है एवं आत्मविश्वास में कमी रहेगी। किसी भी प्रॉपर्टीज से आए स्रोत होने की संभावना है, लेकिन इस दौरान फैसले लेने से थोड़ा बचें।
Share on