चांद पर भी खरीद सकते हैं जमीन, जाने क्या है तरीका और कितने की मिलेगी चांद पर जमीन?

Chand par Jamin kaise kharide: इन दिनों हर जगह भारत के चंद्रायन-3 के चांद पर जाने के चर्चे हैं। हर कोई चंद्रयान-3 की लैंडिंग का इंतजार कर रहा है, जो 2 दिनों के अंदर हो जाएगी और इसी के साथ भारत चांद पर एक नया इतिहास रचेगा। इसके साथ ही चंद्रयान-3 चांद के कई रहस्यों से भी पर्दा उठा देगा। इन चौतरफा हो रहे चर्चों के बीच लोगों के मन में एक और सवाल उठ रहा है कि क्या चांद पर जमीन खरीदी जा सकती है। कई कंपनियां पहले से चांद पर जमीन बेचने और कई लोगों के जरिए चांद पर जमीन खरीदने की बात भी सामने आ रही है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसकी असल हकीकत क्या है? अगर नहीं तो आइये हम आपको विस्तार से समझाते हैं।

क्या है अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष कानून?

धरती पर मौजूद किसी भी देश का अंतरिक्ष पर अधिकार नहीं है, और न ही चांद, सितारे और अन्य अंतरिक्ष की किसी भी अन्य वस्तु पर कोई अधिकार दिखा सकता है। इसको लेकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष कानून भी बनाया गया है। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष कानून की 5 संधिया और समझातों में किसी भी देश के जरिए बाहरी अंतरिक्ष और गैर-विनियोग, हथियार नियंत्रण, अन्वेषण की स्वतंत्रता, अंतरिक्ष वस्तुओं से होने वाली किसी भी तरह की हानि के लिए दायित्व, अंतरिक्षयान या अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा व बचाव की रोकथाम को शामिल किया गया है।

क्या चांद पर खरीद सकते हैं जमीन?

अब बात चांद पर जमीन खरीदने की करें तो बता दे हाल-फिलहाल जहां करोड़ों लोगों के जहन में यह सवाल उठता है कि क्या चांद पर जमीन खरीद सकते हैं या नहीं… तो बता दें कि अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष कानून चांद पर जमीन खरीदने को कानूनी तौर पर मान्य नहीं करता है। इसके साथ ही कुछ कंपनियों का इस मामले में कहना है कि यह कानून देश को चांद पर किसी भी प्रकार का अधिकार जताने से रोकता है। इसके साथ ही इन कंपनियों का यह भी कहना है कि व्यक्तिगत तौर पर चांद पर कानूनी रूप से जमीन किसी भी नागरिक द्वारा खरीदी जा सकती है।

कुछ कंपनियां करती है चांद पर जमीन बेचने का दावा

वही मीडिया रिपोर्ट के आधार पर बात करें तो बता दें कि Luna Society International और International Lunar Lands Registry नाम की यह दो कंपनियां हैं, जो कि चांद पर जमीन बेचने का दावा करती है। इन कंपनियों के मुताबिक इन्होंने कई लोगों को चांद पर जमीन बेची है। वही कीमत की बात की जाए तो किि Lunarregistry.com की रिपोर्ट के मुताबिक चांद पर 1 एकड़ जमीन की कीमत 37.50 डॉलर यानी करीबन ₹3080 है। वहीं अगर चांद के मालिकाना हक की बात की जाए, तो इसका मालिकाना हक किसी के पास नहीं है और ना ही कोई इसका मालिकाना हक हासिल कर सकता है।

whatsapp channel

google news

 

क्या मिलता है चांद पर मालिकाना हक?

वहीं दूसरी और चांद पर मालिकाना हक को लेकर स्पेस लॉ पर किताब लिखने वाले मशहूर लेखक डॉक्टर जिला स्टुअर्ट ने अपनी किताब The Moon Exhibition Book में लिखा है कि आज के समय में चांद पर जमीन खरीदना और उसे तोहफे में देना एक फैशन ट्रेंड बन चुका है। खास बात यह है कि चांद पर मालिकाना हक ना होने के चलते अब यह एक ऐसा गोरख धंधा बन गया है कि हर कोई करोड़ों रुपए का बिज़नेस इसके जरिए कर रहा है। ₹3000 प्रति एकड़ की कीमत होने के चलते लोग इस पर ज्यादा सोच विचार भी नहीं कर रहे और कंपनियों की बात मानकर पैसे दे दे रहे हैं।

Share on