कोरोना से लड़ने के लिए तैयार हुआ एक और vaccine कैडिला की ZyCov-D vaccine, इस महीने हो सकती लॉंच

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 27 अगस्त 2021, 10:03 पूर्वाह्न

गुरुवार को प्रेस कांफ्रेस में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि टीके की आपूर्ति को लेकर प्रक्रिया शुरू की गई है तथा अक्टूबर के पहले सप्ताह में कंपनी इसकी आपूर्ति शुरू कर सकती है। भारत केंद्र सरकार ने इस बात की पुष्टि की है कि कैडिला company के टीके जायकोव डी की उपलब्धता अक्टूबर माह से शुरू हो सकती है। टीके की खरीद को लेकर केंद्र सरकार की कंपनी से बातचीत हो रही है। अगर अक्टूबर के पहले सप्ताह में टीका आपूर्ति शुरू होती है तो महीने के आखिर तक इसे टीकाकरण कार्यक्रम में इस्तेमाल करने की संभावना है।

बच्चों के लिए अभी संभव नहीं टीकाकरण

जब यह सवाल पूछा गया कि टीके को बच्चों को भी दिया जाएगा तो उन्होंने कहा कि टीकाकरण पर बने समूह को अभी इसकी सिफारिश करनी है। उसकी एक स्थाई समिति पहले यह तय करेगी कि टीके को किन बच्चों को दिया जाएगा। क्या यह 12 साल से अधिक उम्र के सभी बच्चों को दी जाए या फिर जो किसी बीमारी से जूझ रहे हैं, उन्हें पहले दी जाए, इस पर समीक्षा की जाएगी|

प्रेस कांफ्रेंस में बताया गया टीके का हिसाब

राजेशा भूषण के द्वारा कहा गया कि अगस्त में अब तक औसतन 52 लाख टीके रोज लग रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस समय देश के किसी भी सूबे से टीके की कमी की शिकायत नहीं आई है। सरकार रोज राज्यों के पास बचे टीका का अपडेट जारी करती है और यह नोट किया गया है कि पिछले तीन सप्ताहों के दौरान रोज औसतन ढाई करोड़ खुराक राज्यों के पास अगले दिन उपयोग के लिए रहती हैं। उन्होंने कहा कि अब तक 60.39 करोड़ टीके दिए जा चुके हैं। पहली खुराक लेने वालों की संख्या 46.69 करोड़ तथा दूसरी खुराक लेने वालों की संख्या 13.70 करोड़ है। 18 साल से अधिक उम्र के 25.05 करोड़ लोगों को टीके की एक या दो खुराक लग चुकी है।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।

Related Post