कम लागत में 80 साल की कमाई का इंशोरेंस! लगाएं नारियल का पेड़, देता है 80 साल तक फल

नारियल की खेती (Coconut Farming) पूरे देश में प्रचलित है, क्योंकि नारियल धार्मिक एवं स्वास्थ्य दोनों ही नजरियों से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। नारियल का इस्तेमाल पूजा-पाठ से लेकर बीमारी से निजात तक के कई मामलों में किया जाता है। इतना ही नहीं जब शरीर में डि-हाइड्रेशन की परेशानी होती है, तो डॉक्टर नारियल पीने की सलाह देते हैं। बात इम्यूनिटी की हो तो भी नारियल पानी सेहत के लिए लाभदायक है। दूसरी ओर हिंदू धर्म में नारियल का इस्तेमाल हर पूजा-पाठ में और हर शुभ कार्य के शुभारंभ में किया जाता है। ऐसे में यह तो फिक्स है कि नारियल की खेती करना कभी घाटे का सौदा नहीं होगा।

Coconut Plant Farming

नारियल की खेती देती है बेहतर प्रॉफिट

अगर आप नारियल की खेती करना चाहते हैं तो हम बता दें कि यह वन टाइम इन्वेस्टमेंट के साथ आपको 80 साल के प्रॉफिट का इंश्योरेंस देता है। कम कीमत में ज्यादा पैसे कमाने के लिए नारियल की खेती करना सबसे बेस्ट तरीका है। नारियल का पेड़ आपको कई प्रजातियों में पूरे साल फल देता है। खास बात यह है कि एक नारियल का पेड़ 80 साल तक फल देता है। ऐसे में इसे वन टाइम इन्वेस्टमेंट के साथ 80 साल का प्रॉफिट इंश्योरेंस कहना गलत नहीं होगा।

 

whatsapp channel

google news

 

नारियल की खेती करने में कम लागत और कम मेहनत होती है। दुनिया भर में सबसे ज्यादा नारियल का उत्पादन भारत में ही किया जाता है। देश के 21 राज्यों में नारियल की खेती की जाती है। खास बात यह है कि इसकी खेती करने के लिए आपको महंगे कीटनाशक और खाद की जरूरत भी नहीं पड़ती, जिससे आप कम लागत में नारियल के पेड़ की खेती कर सकते हैं और अच्छा प्रॉफिट कमा सकते हैं।

Also Read:  Amrit Bharat Express : अमृत भारत एक्सप्रेस में लगेंगे बुलेट ट्रेन के जैसे इंजन, रेलवे ने बनाई शानदार योजना, जाने डीटेल्स

Coconut Plant Farming

नारियल की खेती करने के लिए इसके पौधे लगाए जाते हैं। यह लगभग 9 से 12 महीने में पूरे हो जाते हैं, जो जून से सितंबर के बीच लगाए जाते हैं। नारियल के पौधों के बीच 15 से 20 फीट की दूरी रखी जाती है। इसके साथ ही इस बात का भी ध्यान रखा जाता है कि नारियल के पौधे के आसपास ज्यादा पानी ना हो, नहीं तो पेड़ सड़ सकते हैं। नारियल की खेती में कम इन्वेस्टमेंट कम मेहनत के जरिए ज्यादा और लॉन्ग टर्म प्रॉफिट कमाया जा सकता है।

Share on