भ्रष्ट अधिकारियों का रिश्वत लेते तस्वीर लाओ, पाओ 1 लाख तक इनाम: RJD विधायक विजय सम्राट

Written by: Satish Rana | biharivoice.com • 13 फरवरी 2021, 8:27 पूर्वाह्न

शेखपुरा के राजद विधायक विजय सम्राट ने एक अनोखा ऐलान किया है, शेखपुरा के राजद विधायक विजय सम्राट ने कहा है कि भ्रष्ट अधिकारियों का रिश्वत लेते हुए कोई तस्वीर लाता है तो उसे 1 हजार  से 1 लाख तक का इनाम दिया जाएगा।  

राजद विधायक विजय सम्राट ने यह ऐलान सरकारी दफ्तरों में लगातार हो रहे भ्रष्टाचार और बिना पैसे दिए कोई काम ना होने के कारण किया है, गौरतलब है कि शेखपुरा के राजद विधायक विजय सम्राट इन दिनों अपने घर पर जनता दरबार लगाते हैं और इसी जनता दरबार में उन्हें सरकारी दफ्तरों मे अफसरों के रिश्वत मांगने की शिकायत लगातार मिलती रहती है।

इसी को देखते हुए राजद विधायक विजय सम्राट ने खुले तौर पर एक मंच से यह ऐलान कर दिया है कि अगर कोई उनके विधानसभा में रिश्वत लेते हुए किसी भी अधिकारी या जनप्रतिनिधि का फोटो या वीडियो उन तक लेकर आते हैं और अगर यह वीडियो और फोटो सही पाया जाता है तो फोटो और वीडियो लाने वाले को एक हजार से लेकर 1 लाख  तक का इनाम दिया जाएगा।

अरियरी प्रखंड के एक कार्यक्रम में किया ऐलान

शेखपुरा के आरजेडी विधायक विजय सम्राट ने यह ऐलान अरियरी प्रखंड के हनुमानगंज में एक नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में किया है। बता दें कि विजय सम्राट पहली बार ही आरजेडी के टिकट पर शेखपुरा से विधायक चुनकर आए हैं, ये मौजूदा विधायक रणधीर कुमार सोनी को पराजित कर इस बार पहली बार शेखपुरा के विधायक बने हैं। वे हमेशा अपने विधानसभा क्षेत्र में घूमते रहते हैं, इतना ही नहीं वह हर रोज अपने आवास पर जनता दरबार लगाकर लोगों की शिकायतें भी सुना करते हैं, इन्हीं शिकायतों में एक शिकायत लगातार सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार का भी था और इसीलिए उन्होंने ऐसा अनोखा ऐलान किया है।

About the Author :