BMW की ये नई सुपर बाइक जल्द होगी लॉन्च, 999cc के इंजन के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स, जानें कीमत

BMW S1000RR Super Bike: दुनिया की फेमस वाहन निर्माता कंपनी BMW जल्द ही 2023 बीएमडब्ल्यू S1000RR को लॉन्च करने वाली है। BMW की इस बाइक में आपको कॉस्मेटिक, मैकेनिकल और तकनीकी अपडेट के साथ कई और फीचर मिलने वाले हैं। हालांकि BMW कंपनी ने अपनी इस नई अपडेट वाइक में शार्प बॉडीवर्क और स्लीक हेडलाइट्स के साथ आक्रामक डिजाइन लेंगुएज को पहले जैसा ही रखा है।

अपडेट वर्जन के साथ आयेगी BMW की नई S1000RR बाइक

इसके साथ ही BMW की मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी ने अब अपनी रेंज में स्टैंडर्ड रूप से विंगलेट दे रही है। रिपोर्ट के मुताबिक बीएमडब्ल्यू की इस बाइक में विंगलेट्स से 10 किलोग्राम डाउनफोर्स दिया गया है। साथ ही इसमें बेहतर एयरोडायनेमिक्स के लिए फ्रंट विंडशील्ड को थोड़ा लंबा दिया गया है। इसके अलावा मैकेनिकल अपडेट की बात करें तो इसमें स्विंगआर्म के लिए नया एडजस्टेबल पिवट दिया गया है और रियर स्प्रोकेट में अब 46 टीथ दिए गए हैं, जबकि जबकि पुराने मॉडल में आपकों 45 टीथ ही दिए गए हैं।

क्या है BMW की नई S1000RR बाइक के फीचर

इसके साथ ही इस बाइक के पावरट्रेन से भी बड़ा मैकेनिकल बदलाव किया गया है। BMW ने 1.0-लीटर मोटर को ज्यादा पावर के लिए ट्यून भी दिया गया है। इसमें 999cc इनलाइन-चार इंजन अब BMW की ShiftCam तकनीक की मदद से कई बदलाव किए गए हैं। बता दें पुरानी मोटरसाइकिल की तुलना में ये नया इंजन 2 bhp अधिक पावर जनरेट कर सकेगा, जो 206.7 bhp की होगी। साथ ही इसमें M1000RR से लिए गए बड़े इंटेक पोर्ट भी देखने को मिलता हैं।BMW S1000RR Super Bike

BMW S1000RR के इलेक्ट्रॉनिक को भी अपडेटेड किया गया है, जिसमें स्लाइड असिस्ट और स्लाइड कंट्रोल जैसे नए फीचर बी दिये गए है। साथ ही इसमें मोटरसाइकिल में पिटलेन लिमिटर, USB चार्जिंग पोर्ट और हिल होल्ड फंक्शन भी दिया गया है। इसके साथ ही अन्य इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स, जैसे- राइडिंग मोड, ट्रैक्शन कंट्रोल, ABS और क्विकशिफ्टर को बरकरार रखा गया है।

whatsapp channel

google news

 

2023 BMW S1000RR बाइक तीन वेरिएंट्स में होगी लॉन्च

BMW की और से इसके नए वर्जन में आपकों बेहतर हैंडलिंग के लिए सस्पेंशन भी दिया गया है। मालूम हो कि 2023 BMW S1000RR को तीन वेरिएंट्स में मार्केट में उतारा जायेगा, जिसमें स्टैंडर्ड, स्पोर्ट और M में पेश किया जाएगा। BMW की इस अपडेटेड मोटरसाइकिल जल्द ही भारत में आएगी और डिलीवरी के अगले साल ही सड़कों पर फर्राटे भरती नजर आयेगी। BMW की इस नई बीएमडब्ल्यू S1000RR की कीमत को लेकर अब तक कोई खुलासा नहीं किया गया है।

Share on