लॉन्च हुई BMW की नई धांसू बाइक, सिर्फ 3999 रुपए में आइये घर; लीजिये कंपनी के शानदार ऑफर का लाभ

BMW ब्रांड भारतीय बाजार में लगातार अपने पैर पसार रहा है। इस कड़ी में बीएमडब्ल्यू में अपनी नई प्रीमियम और लग्जरी बाइक 2022 BMW G 310 RR को लॉन्च कर दिया है। बीएमडब्ल्यू मोटरार्ड ने भारत में इस बाइक को दो अलग-अलग वैरीअंट के साथ लॉन्च किया है। बता दे इसकी शुरुआती कीमत 2.85 लाख रुपए एक्स शोरूम है। वहीं बात इसके दूसरे स्टाइलिश स्पोर्टस वेरिएंट की कीमत की करें तो बता दे यह 2.99 लाख रुपए एक्स शोरूम है। लॉन्चिंग के साथ ही मार्केट में बीएमडब्ल्यू की इस बाइक में तहलका मचा दिया है।

BMW G 310 RR

BMW G 310 RR बाइक लॉन्च

बीएमडब्ल्यू बाइक लॉन्चिंग के साथ ही कंपनी ने इसकी प्री बुकिंग भी शुरू कर दी है। ऐसे में भले ही ये बाइक आप के बजट में फीट ना आ रही हो, लेकिन फिर भी आप इसे अपने घर डाउन पेमेंट के साथ ले जा सकते हैं। दरअसल इन दिनों भारतीय बाजार में अच्छी स्पोर्ट्स बाइक की कीमत दो लाख से ज्यादा है। ऐसे में बीएमडब्ल्यू की यह बाइक आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन बन सकती है। ऐसे में अगर आप स्पोर्ट्स बाइक लवर है, तो आपको इस बाइक का लुक, स्टाइल, फीचर सब कुछ जरूर पसंद आएगा। खास बात यह है कि आप इसके शानदार लुक के साथ जबरदस्त राइडिंग एक्सपीरियंस भी ले सकते हैं।

BMW G 310 RR

क्या है BMW G 310 RR के फीचर्स और खासियत

  • BMW की नई बाइक BMW G 310 RR में आपको 313cc सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया है, जो 33.5bhp का पावर और 28Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। बाइक के इंजन को 6-स्पीड ट्रांसमिशन गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। बाइक में आपको चार राइडिंग मोड मिलते हैं। ट्रैक और स्पोर्ट मोड में बाइक की टॉप-स्पीड 160Km/h है। वहीं, रेन और अर्बन मोड में इसकी टॉप-स्पीड 125Km/h है। इसका कर्व वेट 174 किग्रा है।
  • इसके अलावा BMW की इस नई बाइक BMW G 310 RR में आपको लंबी सीट का ऑपश्न भी मिलता है। बात लंबाई की करे तो बता दें इसकी सीट की लंबाई 811mm है और इसका इनर लेग कर्व 1830mm का है। BMW बाइक में 11 लीटर का यूजेबल फ्यूल टैंक मिलता है। वहीं, रिजर्व के लिए करीब 1 लीटर पेट्रोल दिया है। इसके व्हील एल्युमिनियम के हैं। बाइक का फ्रंट टायर 110/70 R 17 और बैक टायर 150/60 R 17 का है। इसके रियर में प्री-लोड एडजेस्टेबल सस्पेंशन दिए हैं। सेफ्टी के लिए इसमें ABS के साथ सिंगल डिस्क फ्रंट ब्रेक मिलता है।
  • वहीं बात अगर BMW G 310 RR के फीचर्स की करें, तो इसमें एंटी होपिंग क्लच, चेन ड्राव, रिवोल्यूशन काउंटर, LED फ्लैश टर्न इंडीकेटर, LED टेल लाइट, LED हेडलाइट, 5-इंच TFT इन्फो फ्लैट स्क्रीन मिलती है। इस स्क्रीन में आपको कई मोड मिलेंगे। जिन्हें राइडर अपनी सहूलियत के हिसाब से चेंज भी कर पाएगा। स्क्रीन पर राइडिंग किलोमीटर, राइडिंग मोड, मैक्सिमम स्पीड, डिक्लेरेशन, टेम्परेचर समेत कई जानकारियां मिलेंगी।

BMW G 310 RR

EMI पर आज ही ले जाएं अपने घर

खास बात ये है कि अगर BMW G 310 RR बाइक आपके बजट में फीट नहीं होती तो भी आप इस प्रीमियम बाइक को EMI पर भी खरीद सकते हैं। इसके लिए आप मजह 3999 रुपए की EMI पेमेंट पर भी 2022 BMW G 310 RR बाइक को अपने घर ले जा सकते हैं। ये बेहद सुनहरा मौका है। इसके लिए आप डाउनपेमेंट और कम EMI पर इसकी खरीदारी तीन प्लान-स्टैंडर्ड, बलून और बुलेट प्लान के तहत कर सकते हैं।

मालूम हो कि कंपनी इस BMW G 310 RR बाइक पर 3 साल और इस दौरान अनलिमिटेड किलोमीटर की वारंटी भी दे रही है। इतना ही नहीं अगर आप चाहे तो अपनी BMW G 310 RR की वारंटी को एक्सटेंड भी कर सकते हैं।

Kavita Tiwari