Bihar Tourism: राजगीर रोप-वे का सफर हुआ और भी सुहाना, खाने-पीने के साथ शापिंग का भी उठाये लुत्फ

बिहार (Bihar) के पर्यटन स्थलों (Bihar Tourism Place) की चर्चा देश नहीं बल्कि विदेशों में भी होती है। ऐसे में सबसे खास पर्यटन स्थल जो इन दिनों खासा चर्चाओं में है, वह है बिहार का राजगीर (Rajgir) … जहां पर स्थित विश्व शांति स्तूप (Vishwa Shanti Stupa) और रोप-वे (Rop Way) के आस-पास पर्यटक को और भी बेहतर सुविधाएं देने की कवायद में बिहार पर्यटन विभाग (Bihar Tourism Department) जुट गया है। यहां आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए इंटीग्रेटेड भवन बनाने की तैयारी की जा रही है। खास बात यह है कि इसके साथ ही आसपास के इलाकों पर भी पर्यटन विभाग (Bihar Tourism Department) काम कर रहा है और आसपास के इलाकों के सौंदर्यीकरण एवं पर्यटक की सुविधा को और भी बेहतर बनाने के लिए पर्यटन विभाग में 16.83 करोड़ रुपए की योजना (Bihar Tourism Department Budget) को स्वीकृति दी है।

Bihar Tourism

वन विभाग करेगा सुधार कार्य

पर्यटन विभाग की इस योजना के मद्देनजर पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग (Department of Environment, Forest and Climate Change) के अंतर्गत वन प्रमंडल नालंदा के माध्यम से इसमें क्रियान्वयन कराया जाएगा, जिसे लेकर पर्यटन विभाग (Tourism department) द्वारा वन प्रमंडल पदाधिकारियों और नालंदा को राशि विमुक्त करने की स्वीकृति दी दी जा चुकी है। बता दे जल्द ही इसका निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा।

Bihar Tourism

whatsapp channel

google news

 

बिहार पर्यटन को निखारेंगी फूड कोर्ट रेस्टोरेंट और दुकानों की सुविधा

बिहार पर्यटन में सुधार कार्य के लिए बनाए जाने वाले इंटीग्रेटेड भवन में एक ही जगह पर मल्टी शॉपिंग कांपलेक्स से लेकर खाने-पीने की कई तरह की सुविधाएं पर्यटकों को मिलेंगी। साथ ही इंटीग्रेटेड भवन में पर्यटकों के लिए फूड कोर्ट रेस्टोरेंट और शॉपिंग के लिए अलग-अलग दुकाने भी बनाई जाएंगी। इसके साथ ही लिफ्ट महिला व पुरुष शौचालय पार्किंग व रामपुर आदि की सुविधा भी होगी।

  • – राजगीर रोपवे के पास बनेगा इंटीग्रेटेड भवन
  • – आसपास के क्षेत्र का होगा सौंदर्यीकरण
  • – खुलेंगे शॉपिंग मॉल रेस्टोरेंट दुकानें और फूड कोर्ट
  • – 16.83 करोड़ रुपए की योजना को मिली मंजूरी

Bihar Tourism

नए रोप-वे पर खर्च होंगे 20 करोड़ रुपए

राजगीर खेत विश्व शांति स्तूप को बिहार के सबसे महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल के तौर पर दुनिया भर में जाना पहचाना जाता है। हाल के दिनों में विश्व शांति स्तूप के आसपास राज्य सरकार द्वारा कई अन्य पर्यटक की संरचनाओं का निर्माण भी किया जा रहा है। इसके तहत पुरानी रोप-वे के अलावा जल्द ही नई रोप-वे की सुविधा भी पर्यटकों के लिए शुरू की जाएगी। जानकारी के मुताबिक इस पर 20 करोड़ से अधिक की राशि खर्च हो सकती है।

Bihar Tourism

बता दे राजगीर में विश्व शांति स्तूप के अलावा अन्य कई ऐसे पर्यटन स्थल है, जहां भारी तादाद में पर्यटक घूम सकते हैं। इसमें हिंदू, जैन और बौद्ध धर्मावलंबियों की श्रद्धा के ढेरों स्थल मौजूद है। इसके अलावा हाल ही में यहां पर राजगीर नेचर सफारी (Rajgir Nature Safari), राजगीर जू सफारी (Rajgir Zoo Safari) और एडवेंचर पार्क (Adventure Park) जैसे नए अन्य पर्यटक ठिकानों को भी बनाये गये है।

Share on