बिहार की जनसंख्या में दस वर्षों में हुआ 5 करोड़ का इजाफा, 10 लाख बने नए मतदाता

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 06 जनवरी 2022, 1:43 अपराह्न

राज्‍य निर्वाचन आयोग की तरफ से बिहार की जनसंख्या से जुड़ा आंकड़ा जारी किया गया है। जारी किए गए आंकड़े के मुताबिक, राज्य की जनसंख्या लगभग 15 करोड़ है, इसके अलावा राज्य में मतदाताओं की संख्या में 10 लाख का इजाफा हुआ है। राज्‍य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए मतदाताओं की सूची से बिहार की जनसंख्‍या (Bihar Population) के बारे में भी नए अपडेट सामने आये हैं। साल 2011 में किए गए जनगणना पर आधारित आकड़ो के अनुसार बिहार की कुल जनसंख्या 10.38 करोड़ थी। इन दस वर्षों में बिहार की आबादी में लगभग 5 करोड़ का इजाफा हुआ है।

Bihar Population

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बिहार की जनसंख्या की सूची भी जारी की गई है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए आकंड़े बताते हैं कि बिहार की जनसंख्या बढ़कर 14,91, 41, 337 हो गई है। जिसमें पुरुषों की संख्या 7,54,93,251 है और महिलाओं की संख्या लगभग 7,3648,860 है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 1 जनवरी 2022 के आधार पर निर्वाचकों की सूची प्रकाशित की गई है।

Bihar Population

गौरतलब है कि निर्वाचन आयोग ने 1 नवंबर 2021 से 30 नवंबर 2021 की अवधि के बीच निर्वाचको की सूची से संबंधित दावा और आपत्तियों की प्राप्ति के लिए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अवधि का आयोजन किया था। 7 नवंबर 2021 से लेकर 21 नवंबर 2021 तक विशेष अभियान अधिवेशन दिवस भी आयोजित किया गया था। दावा और आपत्तियों को सुलझाने के दौरान 6 लाख 46 हज़ार 299 पुरुष, 5 लाख 89 हज़ार 335 महिला निर्वाचक और 147 थर्ड जेंडर के नए निर्वाचक को सूचीबद्ध किया गया।

Bihar Population

लिंगानुपात में मामूली सुधार

निर्वाचन विभाग द्वारा जारी किए गए अंतिम प्रकाशित मतदाताओं की सूची में पुरुष वोटर 4 करोड़ 77 लाख 700 हैं, जबकि महिला वोटरों 3 करोड़ 62 लाख 48 हजार 239 है। थर्ड जेंडर वोटरों की संख्या 2740 है। इस तरह वोटरों की सूची से 2 लाख 48 हज़ार 819 नाम हटाए गए हैं। नए मतदाता सूची में 9 लाख 86 हज़ार 962 नए वोटर हैं। निर्वाचन आयोग की सूची में लिंगानुपात अब 904 हो गया है, मालूम हो कि पिछली बार यह 903 था। नए सूची में 18 साल से 19 साल के युवा वोटरों की संख्या 6 लाख 80 हज़ार 559 पँहुच गई है। नए मतदाता सूची में एक लाख 65 हजार 355 सर्विस वोटरों के नाम शामिल किए गए हैं।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।