राजगीर में बना बिहार का पहला ग्लास का पुल, देखे कितना दिखता है अनूठा

Written by: Satish Rana | biharivoice.com • 02 जनवरी 2021, 5:18 पूर्वाह्न

इस वक्त बिहार का पर्यटन स्थल आगे की ओर बढ़ रहा है। कई विदेशी यहां पर कोरोना काल से पहले भ्रमण करते थे और बिहार की कला एवं संस्कृति के दर्शन लेते थे। लेकिन कोरोना काल के बाद से पर्यटन स्थल पर चहल पहल काफी कम हो गई है। ऐसे में अब बिहार का पहला ग्लास ब्रिज बनकर तैयार हो गया है जो कि राजगीर में स्थित है।

बिहार वासी आकर यहां भ्रमण कर प्रकृति का आनंद उठा सकते हैं. यह शीशे का ब्रिज या ग्लास ब्रिज चाइना के ग्लास ब्रिज से मिलता-जुलता है जिसका नाम झांगजिआजि ब्रिज है, जहां पर ब्रिज को दो पहाड़ियों से जोड़ा गया है और उसमें जो भी पर्यटन वासी उसके भीतर से होकर गुजरते हैं वह प्रकृति का लुत्फ उठाते नजर आते हैं कुछ उसी तरह से राजगीर में इस ब्रिज को बनाया गया है.

अब सबको 2021 का इंतजार है जिसके तहत यहां पर पर्यटन चालू होगा और आर्थिक गतिविधि बढ़ेगी जिसके बाद आसपास के इलाके का विकास होगा और साथ ही परिवहन का विकास होना तय है।

राजगीर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के साथ ही स्पोर्ट्स एकेडमी का भी निर्माण हो रहा है। इस एकेडमी में फुटबॉल, हॉकी, बॉक्सिंग, तीरंदाजी, हैंडबॉल, स्वीमिंग समेत दो दर्जन से अधिक खेल गतिविधियां हो सकेंगी।

बीसीसीआइ के मानक पर बन रहा क्रिकेट स्टेडियम :

राजगीर में बनने वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) के मानक पर बन रहा है। करीब दो साल पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने क्रिकेट स्टेडियम और स्पोट्र्स एकेडमी के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया था। इस स्टेडियम के बनने के बाद बिहार में भी आइपीएल समेत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों का आयोजन संभव हो सकेगा।

About the Author :

Related Post