बिहारी लड़के से हुआ ऐसा प्यार की शादी करने के लिए फिलीपींस से गोपालगंज आ गई विदेशी दुल्हनिया

बिहार में इन दिनों जबरदस्त शादी का सीजन चल रहा है। चारों और बारात और बैंड बाजा देखने को मिल रहा है लेकिन आज हम ऐसी शादी के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जो थोड़ा अलग है। खबर मिल रही है कि गोपालगंज की यह पहली शादी है जहां सात समुंदर पार दुल्हनिया ने अपने प्यार को हासिल करने के लिए गोपालगंज पहुंची। जिस दुल्हनिया को आप शादी के मंडप में देख रहे हैं, वह भारत की नहीं फिलीपींस में पली बढ़ी है। नाम वेलमुन डुमरा है।

गोपालगंज की यह पहली शादी है जहां सात समुंदर पार दुल्हनिया ने अपने प्यार को हासिल करने के लिए गोपालगंज पहुंची।

डुमरा को हिंदी आती है और ना ही हिंदू धर्म के रीती रिवाज के बारे में कुछ मालूम है इसके बावजूद उन्होंने अपने प्यार को पाने के लिए बिहार के धीरज के साथ शादी रचा ली और पूरे विधि विधान के साथ उन्होंने शादी की है। फिलीपींस की वेलमुन अब बिहार के धीरज के साथ जिंदगी बिताएंगी। फिलीपींस की इस लड़की ने बताया कि वहां सेल्समैन की नौकरी करते थे। जहां भारतीय मूल के धीरज से उनकी भेंट हुई और एक झलक में ही आंखें मिली और प्यार हो गया। धीरज को दिल देने के बाद उन्होंने शादी रचा ली दोनों एक साथ जिंदगी बिताएंगे।

Bihari boy married to a philippine girl

दोनों फिलिपिंस मे करते थे काम 

फिलीपींस की लड़की से शादी करने वाले धीरज का घर गोपालगंज जिले के फुलवरिया प्रखंड में है। दोनों फिलिपिंस में ही काम करते हैं। लड़की मार्केटिंग डीलर का काम करती है जबकि लड़का होटल में मैनेजर है। यह शादी 18 मई को संपन्न हुई जिसके बाद से ही इलाके में चारों ओर चर्चा का केंद्र बना हुआ है। परिजनों ने बताया कि वेलमून शादी के लिए स्पेशल वीजा लेकर यहां भारत आई है। माता-पिता को वीजा नहीं मिल पाया जिस वजह से वह शादी में शामिल नहीं हो सके। धीरज के परिवार और गांव के लोग भी इस शादी से बेहद खुश हैं। शादी में शरीक हुए लोगों ने कहा कि आज दिन बदल रहा है। हम सबको ऐसे ही बदलना होगा। नीरज के दोनों भाई पंकज और नीरज की शादी से बहुत खुश हैं।

whatsapp channel

google news

 
Share on