बिहार में 27 से 30 दिसंबर तक होगी बारिश का अनुमान, ठंड में होगा इजाफा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने बिहार में 27 से 30 दिसंबर तक बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान शीतलहर भी रहेगी। मौसम विभाग ने प्रदेश भर के किसानों को इसके लिए अलर्ट किया है। भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार से बिहार में मौसम करवट ले सकती है और 27 से 30 दिसंबर तक बारिश की सम्भावना को देखते हुए किसानों को अलर्ट किया है कि इस दौरान वे धान की कटाई को स्थगित कर दें।

तापमान में तेजी से गिरावट की भी सम्भावना जताई गई है और पशुओं की हिफाजत को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। किसानों से पशुधन के बचाव के लिए विशेष व्यवस्था करने को सलाह जारी की गयी है। इसके अलावा बारिश की सम्भावना को देखते हुए किसान को सलाह जारी की गई है कि कटे हुए धान की फसल को वे सुरक्षित स्थान पर रख लें, ताकि पानी से इसका बचाव हो सके।

इन जिलों में छाया रहेगा कोहरा

मौसम विभाग ने यह भी बताया कि बिहार के उत्तर पूर्वी इलाके में हल्के व मध्यम स्तर का कोहरा रहेगा। हिमालय की तराई से सटे होने के कारण पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, सुपौल, मधुबनी, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया में तापमान में ज्यादा गिरावट होगी, न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट होगी होने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने यह भी बताया कि प्रदेश में न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री और अधिकतम 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच होगा।

इन जिलों में पड़ेगी शीतलहर

मौसम विज्ञान केंद्र ने दो दिनों तक होने वाली बारिश के बारे में बताया कि सतह से एक किमी ऊपर पछुआ एवं उत्तर पछुआ हवा का प्रवाह बने रहने के कारण समुद्रतल से 1.5 किमी तक एक चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र बना है। इस वजह से अगले 48 घंटों मे बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, , अरवल एवं दक्षिण मध्य बिहार के पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय में शीतलहर चलेगी और कडा़के की ठण्ड पड़ेगी।

whatsapp channel

google news

 

बढ़ जाएगी बिहार में ठंड

शनिवार से बिहार में ठंड में इजाफा हो जाएगा, और आसमान में बादल भी छाये रहेंगे। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 7 किमी की रफ्तार से पछुआ पवन चलेगी और तापमान में गिरावट आएगी।

बिहार में शीतलहर छा जायेगी और बारिश भी होगी

बिहार में अगले दो दिनों मे अधिकतम तापमान में 18-20 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की सम्भावना जताई गई है। राज्य भर में शीतलहर छाई रहेगी। 27 से 30 दिसंबर तक प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में बादल छाये रहेंगे। मालूम हो कि दिसंबर माह में बिहार में तीसरी बार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, इसे अब तक का सबसे शक्तिशाली विक्षोभ माना जा रहा। जैसे ही पश्चिमी विक्षोभ बिहार के पास होगा, राज्य में शीतलहर और बारिश की शुरुआत हो जाएगी।

Share on