Bihar Weather Today: सरस्वती पूजा से पहले फिर बिगड़ेगा बिहार का मौसम, बारिश के बाद बढ़ेगी कनकनी

Bihar Weather Today: बिहार में ठंड का सितम लगातार जारी है। तापमान के उतार चढ़ाव के बीच बिहार में ठंड रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पटना समेत बिहार के लगभग सभी जिले में सर्द पछुआ हवा की वजह से ठंड घटने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को बिहार के 25 शहरों में तापमान के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग केंद्र पटना के मुताबिक अगले तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 12 से 15 फरवरी तक पटना सहित दक्षिणी भागों के एक दो भागों पर आंशिक बूंदाबांदी केअनुमान हैं। सरस्वती पूजा से पहले बिहार में फिर से एक बार मौसम बिगड़ने की संभावना प्रकट की गई है जिसके वजह से लोगों को मौसम विभाग ने सावधानी बरतनी के लिए कहा है।

इन जिलों मे बारिश के बाद बढ़ेगी कनकनी: Bihar Weather Today

बिहार मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 12 फरवरी को बक्सर, भोजपुर, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद तथा अरवल में 13 फरवरी को दक्षिण पश्चिम एवं दक्षिण मध्य एवं 14 फरवरी को पटना सहित दक्षिण पश्चिम, दक्षिण मध्य, उत्तर पूर्व एवं उत्तर मध्य भागों में हल्की-फुल्की बारिश होने के आसार जताए गए हैं। शनिवार को दक्षिण बिहार के कुछ भागों पर शीतलहर जैसे स्थिति रह सकती है। इसके अलावा शेखपुरा, नालंदा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय में भी बारिश होने की आशंका जाहिर की गई है।

whatsapp channel

google news

 

बारिश होने के बाद इन जिलों में शीतलहर की स्थिति बन सकती है और कनकनी बढ़ने से लोगों को ज्यादा ठंड का एहसास होगा। तीन दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में फिर से 3-4 डिग्री तक की वृद्धि के आसार हैं। शुक्रवार को अधिकांश भागों में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई। वहीं अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान की बढ़ोतरी से गर्मी भी महसूस हुई।  

शुक्रवार को पटना तथा इसके आसपास में सुबह-शाम को कन कनी रही। दिन में धूप निकलने के बाद लोगों को राहत महसूस हुई। शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री दर्ज किया गया वहीं गया का तापमान सबसे कम 4.8 डिग्री दर्ज किया गया।

एक नजर में देखें बिहार के प्रमुख शहरों का न्यूनतम और अधिकतम तापमान

Share on