Monsoon in Bihar: बिहार मे मौनसून ने दे दी दस्तक, इन जिलों मे झमझमा शुरु हुआ बारिश

Written by: Voice Desk | biharivoice.com • 12 जून 2023, 9:29 अपराह्न

Bihar Weather News: झुलझती गर्मी से बिहार के लोगों को राहत की उम्मीद नजर आने लगी है। ऐसा इसलिए क्योंकि आज सोमवार को बिहार में दक्षिण पश्चिमी मानसून का आगाज हो गया है। बिहार में मानसून का द्वार कहे जाने वाले जिले पूर्णिया में बारिश की पहली फुहार से आज मॉनसून का आगाज हो गया। पूर्णिया के बाद मॉनसून की वारिश कटिहार, अररिया और किशनगंज में भी हुई। इन जिलों के कई जगहों पर झमाझम बारिश हुई। भागलपुर के भी कुछ हिस्सों में बारिश हुई है । IMD पटना के द्वारा बताया गया कि बिहार में मानसून का शुरुआत हो चुका है। पूर्वी क्षेत्र में अच्छी बारिश हुई है वही मानसून के आगे बढ़ने की प्रक्रिया भी काफी अनुकूल बताई जा रही है।

आपको बता दें कि इस बार निर्धारित तारीख से 1 दिन पहले ही बिहार में मॉनसून ने दस्तक दे दी है। 13 जून को बिहार में मॉनसून आने की बात कही गई थी। बिहार में समय से पहले मॉनसून आने से थोड़ी हैरत भी है, क्योंकि इस बार केरल में मॉनसून 7 दिन बाद पहुंचा था। फिलहाल पूर्णिया जिले के टेंग्राघाट में सबसे ज्यादा बारिश हुई है जहां 105.2 मिलीमीटर की बारिश दर्ज की गई है। कटिहार जिले के बलरामपुर में 57.2 तथा अररिया जिले के सिकटी में 56.4, भागलपुर जिले के सोनहौला में 50.6 मिलीमीटर की बारिश हुई है। किशनगंज बांका और सुपौल में भी बारिश की बात सामने आई है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

सोमवार की सुबह ही मॉनसून उन जिलों में प्रवेश कर गया था। आईएमडी के मुताबिक मॉनसून उत्तरी सीमा रत्नागिरी से होते हुए फारबिसगंज से होते हुए गुजर रही है। इसलिए ठनका और आंधी तथा चक्रवाती हवा के भी संभावना देखी जा रही है। इसे लेकर आईएमडी ने अलर्ट जारी किया गया है वहीं दूसरी तरफ देखे तो बिहार के कई जिले पटना, शेखपुरा, औरंगाबाद, भोजपुर, नवादा मे जबरदस्त गर्मी दिख रही है। अगले 24 घंटे तक बिहार में उच्चतम पारा सामान्य नीचे रह सकता है। मानसून की सक्रियता भी यह स्कोर प्रभावित कर सकती है। सबसे ज्यादा बिहार में उच्चतम तापमान 43.6 डिग्री भोजपुर का दर्ज किया गया।

About the Author :