चर्चा का केंद्र बना बिहार का यह शुगर फ्री आम, 16 बार बदलता है रंग, देखने उमड़ती हैं लोगों की भीड़

फलों का राजा आम को कहा जाता है। फिलहाल आम का सीजन चल रहा है। देश में एक से बढ़कर एक प्रजाति के आम का स्वाद लोग चख रहे हैं। इस बीच बिहार (Bihar) का एक ऐसा भी आम है जो चर्चा का केंद्र बन गया है। मुजफ्फरपुर के किसान भूषण सिंह ने अपने बगीचे में जो आम के पेड़ लगाए हैं, वह चर्चा का केंद्र बिंदु बन गया है। आम का आकार और रंग इतना डिफरेंट है कि आने जाने वाले हर लोग एक बार ठहर कर जरूर इसे देखते हैं। किसान भूषण सिंह का दावा है कि यह आम शुगर फ्री (Sugar free Mango of Bihar) है और इसका नाम अमेरिकन ब्यूटी (American Beauty) है। आम को देखने के बाद हर कोई नए पौधों की डिमांड कर रहा है।

Sugar free Mango of Bihar

16 बार रंग बदलता है ये शुगर फ्री आम

मुजफ्फरपुर जिला मुख्यालय से लगभग छह किलोमीटर पूरब की तरफ मुसहरी गांव निवासी भूषण सिंह पश्चिम बंगाल से इस प्रजाति के पौधे लेकर आए थे और अपने बगीचे में लगाएं। लगभग 6 साल बाद इसमें फल आना शुरू हो गया। पिछले दो सालों से इसमें फल आ रहे हैं। किसान ने बताया कि सामान्य आम की तरह ही इसका दाना और मंजर निकलता है। लेकिन शुरू से लेकर पकने तक 16 बार यह आम अपना रंग बदलता है। यह आम जब पक जाता है तब इसका वजन आधा किलो से अधिक होता है। सामान्य तौर पर इसका वजन 400 ग्राम रहता है।

Sugar free Mango of Bihar

whatsapp channel

google news

 

दरअसल इस आम की उपज पिछले साल कम थी जिसके चलते इसकी खासा चर्चा नहीं हुई, लेकिन इस साल रास्ते से गुजर रहा हर कोई आम को देखकर ही गुजरता है। दरअसल, आम का रंग और आकार साधारण नाम से भिन्न है। अगले महीने यानी जुलाई में यह आम पककर पूरी तरह तैयार हो जाएगा। जब मिठास के बारे में किसान से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसमें मिठास कम है क्योंकि यह sugar-free आम है।

Sugar free Mango of Bihar

मालूम हो कि इसका टेस्ट बेहद शानदार है। उन्होंने जानकारी दी कि राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र मुजफ्फरपुर और कृषि विश्वविद्यालय समस्तीपुर के वैज्ञानिकों ने आम का स्वाद लिया है। आम के नए पौधों की डिमांड जोरों शोरों से हो रही है। आम को देखने वाले लोगों की चाहत है कि अपने बगीचे में इस किस्म का पौधा लगाएं। किसान ने जानकारी दी कि नया पौधा बनाने की दिशा में तेजी से काम चल रहा है।

Share on