बिहार के स्कूलों का बदल गया टाइम-टेबल, देखें अब किस समय पर लगेंगी क्लास

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 18 अगस्त 2023, 11:13 पूर्वाह्न

Bihar 1st To 8th School Time Table: बिहार के सरकारी स्कूलों में पहली से लेकर आठवीं तक के स्कूल अब सुबह 9:00 से 3:00 तक खुले रहेंगे। दरअसल बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने पहले से लेकर आठवीं कक्षा तक के सरकारी स्कूलों के लिए नई समय सारणी जारी की है, जिसके मुताबिक अब सुबह 9:00 बजे से 3:00 बजे के बीच ही कक्षा एक से कक्षा 8 तक के बच्चों की शिक्षा का वर्ग संचालन होगा। शिक्षा विभाग के मुताबिक राज्य के सभी सरकारी प्राइमरी और मिडिल क्लास स्कूल अब इसी समय सारणी के दौरान बच्चों को पढ़ाएंगे। सभी स्कूलों में एक समय पर असेंबली होगी और एक ही समय पर कक्षाएं आयोजित की जाएगी।

सुबह 9:00 से 3:00 तक लगेंगी कक्षाएं

शिक्षा विभाग द्वारा जारी की गई नई समय सारणी के मुताबिक प्रार्थना सभा अब सुबह 9:00 बजे से 9:50 तक चलेगी। 50 मिनट की प्रार्थना सभा के बाद कक्षाएं शुरू होंगी। इस दौरान दोपहर 12:30 तक कुल चार कक्षाएं संचालित की जाएगी और इसके बाद 45 मिनट का लंच ब्रेक होगा। बता दे लंच से पहले 40-40 मिनट की 4 क्लास ली जाएगी और लंच के बाद 3:35 मिनट की क्लास होगी।

45 मिनट का होगा लंच ब्रेक

बिहार शिक्षक परियोजना द्वारा जारी नई समय सारणी के अनुसार विद्यालयों में 60 मिनट के होने वाले लंच के समय को अब 45 मिनट का कर दिया गया है। इस दौरान लंच के समय में 15 मिनट की कटौती की गई हैय़ बता दें लंच ब्रेक से काटे गए 15 मिनट ब्रेक के बाद होने वाली तीन कक्षाओं की अवधि को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किए जाएंगेय़ इस लिहाज से पहले 30 मिनट की होने वाली क्लासेस अब 35 मिनट की ली जाएंगी।

इसके साथ ही शिक्षा परिषद की ओर से सभी स्कूलों से समय सारणी को लेकर उनकी ओर से उनकी राय और विचार भी मांगी गई है। वहीं लिस्ट जारी करने के बाद सभी जिला अधिकारियों को समय सारणी का डिटेल भी शेयर करने की बात भी कही गई है।

यह होगा कक्षा 1 से 8 का नया टाइम टेबल

  • प्रार्थना सभा- 9:00 बजे से 9:50 तक
  • पहली क्लास- 9 50 से 10:30 तक
  • दूसरी क्लास- 10:30 से 11:10 तक
  • तीसरी क्लास- 11:10 से 11:50 तक
  • चौथी क्लास- 11:50 से 12:30 तक
  • लंच ब्रेक- 12:30 से 1:15 तक
  • पांचवी क्लास- 1:15 से 1:50 तक
  • छठी क्लास- 1:50 से 2:25 तक
  • सातवीं क्लास- 2:25 से 3:00 तक।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।