bihar iti scholarship: ITI की पढ़ाई करने वाले छात्रों सरकार देगी छात्रवृत्ति, आदेश हुआ जारी

Written by: Priyanshu Rana | biharivoice.com • 30 जून 2022, 5:30 अपराह्न

bihar iti scholarship: बिहार के निजी इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (आईटीआई) में पढ़ने वाले दो लाख छात्रों के लिए खुशखबरी है। अब छात्रों को सरकार के छात्रवृत्ति का फायदा मिलेगा। पिछले दिनों ही मीडिया ने इस मामले को गंभीरता से उठाया था कि कैसे केंद्र के फरमान के बाद नीतीश सरकार के द्वारा आदेश नहीं मिल पाने के चलते निजी प्रौद्योगिकी संस्थान के छात्रों को स्कॉलरशिप का लाभ नहीं मिला है। सरकार ने इस पर संज्ञान लिया और बिना देर किए हुए आदेश जारी कर दिया। मंगलवार को आदेश जारी कर कहा गया है कि राज्य के निजी आईटीआई इंस्टिट्यूट में पढ़ने वाले दो लाख छात्र छात्रवृत्ति से लाभान्वित होंगे।

आईटीआई के कितने शुल्क देने होंगे 

विभाग के संयुक्त सचिव गजेंद्र मिश्रा ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश के मुताबिक केंद्र सरकार ने आईटीआई के इंजीनियरिंग एवं गैर इंजीनियरिंग छात्रों के लिए वार्षिक ट्रेनिंग शुल्क तय किया है। इसके तहत इंजीनियरिंग ट्रेड में पढ़ रहे छात्रों को 26,000 रुपए वहीं गैर इंजीनियरिंग ट्रेड वाले छात्रों को 21,200 रुपए देने होंगे। वर्ष 2024 से पांच प्रतिशत की रेट से हर वर्ष एक समान वृद्धि अनुमान्य होगी। इसके साथ ही प्रशिक्षण महानिदेशालय पांच साल के बाद शुल्क संरचना की समीक्षा करेंगे।

कितनी मिलेगी छात्रवृत्ति

सरकार का यह आदेश जारी होते ही प्रदेश के सभी प्राइवेट इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट में पढ़ने वाले दो लाख छात्रों को सत्र 2022-23 में तय शुल्क देने होंगे। इसके अलावा छात्रों को जल्दी ही छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा। प्रदेश की सरकार ने इंजीनियरिंग में पढ़ने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति के रूप में 10,400 रुपए वहीं गैर इंजीनियरिंग ट्रेड वाले छात्रों को 8480 रुपए देगी। भुगतान की शेष राशि छात्रवृत्ति के रूप में केंद्र सरकार को वहन करना है। बता दें कि कुछ महीने पूर्व ही बिहार सरकार ने प्रदेश के आईटीआई संस्थान को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में बदलने का फैसला लिया है। यहां से पढ़कर पास होने वाले छात्रों को बेहतर कंपनी में प्लेसमेंट मिले इसके लिए सरकार ने कई कंपनियों को न्योता दिया है। 

About the Author :