बिहार के ये पांच हिल स्टेशन देख भूल जायेंगे हर नजारा, मन मोह लेगी यहां की सारी खूबसूरती

भारत (India) की असल तस्वीर और असल खूबसूरती गांव में ही बसती है…यह बात अक्सर देश के कर्ता-धर्ता दोहराते हैं। ऐसे में बात अगर बिहार की करें, तो प्राचीन काल से लेकर अब तक बिहार में सत्ता, संस्कृति, विद्या, खूबसूरती के मामले में इसका कोई दूसरा चेहरा नहीं है। भारत का पहला मौर्य साम्राज्य मगध के क्षेत्र में ही स्थापित किया गया था। यहीं से बौद्ध धर्म का पालन प्रचलन दुनिया भर में शुरू हुआ भले ही आज बिहार का नाम देश में सर्वाधिक आबादी, बेरोजगारी और पिछड़ेपन के लिए जाना जाता है, लेकिन जब बात इसकी खूबसूरती की आती है तो बिहार (Bihar) के कई ऐसे हिल स्टेशन (Bihar Hill Station) है जिनकी एक झलक आप का मन मोह लेगी। ऐसे में अगर आप नेचर से प्यार करते हैं तो आपको इन जगहों (Bihar Tourism) पर जरूर घूमना चाहिए।

Bihar Hill Station

रामशिला हिल

गया के विष्णुपद मंदिर से करीबन 5 किलोमीटर की दूरी पर रामाशीला हिल है, जिसकी पहाड़ियां दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यहां पहाड़ी के ऊपर एक प्राचीन मंदिर भी है, जिसे लेकर कहा जाता है कि यह 1014 साल पुराना है। बता दें इस मंदिर में कई बार पुनर्निर्माण का काम करवाया जा चुका है। मंदिर के सामने एक मंडप स्थान भी है, जहां भक्त पित्र पक्ष के समय पितरों का पिंडदान करने आते हैं। यहां के पिंडदान की प्रक्रिया की चर्चा दुनिया भर में है।

Bihar Hill Station

प्रेतशिला पहाड़ी

प्रेतशिला पहाड़ी रामशिला पहाड़ी से महज 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां की सुंदरता हर किसी का मन मोह लेती है। यहां से आप सुंदर ब्रह्मकुंड और गया शहर का नजारा देख सकते हैं। बता दें इस पहाड़ी पर अहिल्याबाई का एक ऐतिहासिक मंदिर भी बनाया गया है। शानदार स्थापत्य शैली के साथ इस मंदिर का नजारा बेहद खूबसूरत लगता है। भारत भर से तीर्थयात्री इस ब्रह्मकुंड में डुबकी लगाने और पिंडदान के लिए आते हैं

Bihar Hill Station

ब्रह्माजुनी हिल

ब्रह्माजुनी भारतीय ऐतिहासिक मंदिरों से घिरी हुई एक ऐसी पहाड़ी है, जिसकी खूबसूरती हरे घास मैदानों और विष्णुपद मंदिर के साथ सजी हुई है। इस मंदिर के खूबसूरत नजारे हर किसी का मन मोह लेते है। बिहार के गया जिले में स्थित ब्रह्माजुनी पहाड़ी विष्णुपद मंदिर से 1 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में स्थित है। यहां की पहाड़ियों पर ऐतिहासिक गुफाएं भी बनी हुई हैं, जहां के पत्थरों पर और दीवारों पर उकेरी गई आकर्षक नक्काशियां बेहद खूबसूरत है। खास बात यह है कि जहां पर बुद्ध ने 1000 पुजारियों को अपने अग्नि उद्देश्य दिए दिए थे और साथ ही कहा जाता है कि विष्णुपद मंदिर भगवान विष्णु के पैरों के निशान ऊपर बनाया गया है।

Bihar Hill Station

गुरपा चोटी

गुरपा चोटी नाम का यह गांव पवित्र पर्वत शिखर पर स्थित है। इसे पवित्र पर्वत शिखर ही कहा जाता है। इस जगह पर लोग ध्यान करने के लिए आते हैं। गुरपा चोटी पर हिंदू और बौद्ध अवशेषों के कई ऐतिहासिक मंदिर स्थित है। धार्मिक एवं पौराणिक इतिहास के मद्देनजर इस स्थल का बेहद महत्व है। कहा जाता है कि भगवान बुद्ध के उत्तराधिकारी महा कश्यप ने इसी पहाड़ी पर ध्यान लगाया था।

Bihar Hill Station

प्राग बोधी

प्रबोध ही एक ऐसा पवित्र तीर्थ स्थल है, जिसे दुर्गेश्वर के नाम से दुनिया भर में जाना जाता है। किरियामा गांव के पास बना यह प्राग बोधी स्थल बिहार की सबसे अधिक देखे जाने वाले पर्यटन स्थलों में से एक है। इस पर्यटन स्थल को लेकर कहा जाता है कि यहां भगवान बुद्ध ज्ञान प्राप्त करने के लिए सबसे पहले रुके थे यहां पर आप कई प्राचीन स्तूप व प्राकृतिक एक खूबसूरत सौंदर्य का नजारा देख सकते हैं।

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।