बिहार को मिला 240 किमी लंबी एक और फोरलेन सड़क, सीधे नेपाल तक जाएगी ये सड़क

इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में बिहार (Bihar) लगातार प्रगति कर रहा है। वहीं बिहार के एक इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार करने की दिशा में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Road Transport & Highways Minister Nitin Gadkari) ने भी बिहार में राम जानकी मार्ग (Ram Janki Road) को चार लेन में बनाने की मंजूरी दे दी है। गौरतलब है कि शुक्रवार को उन्होंने बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन (Navin Nitin) को एक पत्र लिखकर इस बात की जानकारी दी। अपने इस पत्र में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लिखा कि राम जानकी मार्ग धार्मिक महत्व एवं पथ निर्माण विभाग बिहार के अनुरोध को स्वीकार करते हुए इस मार्ग को राज्य में चार लेन बनाने की अनुमति दे दी जाएगी।

फोरलेन होगा राम जानकी मार्ग

इस बात की जानकारी साझा करते हुए राज्य पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि- राज्य में यह फोरलेन में बनने वाला राम जानकी मार्ग 240 किलोमीटर की लंबाई से बनाया जाएगा। पहले इसके सिर्फ 90 किलोमीटर की सड़क को फोरलेन मानक के रूप में तैयार करने की अनुमति मिली थी। बाकी 150 किलोमीटर 2 लेन सड़क प्रस्तावित की गई थी। वहीं केंद्र सरकार को इस 150 मीटर लंबाई को भी फोरलेन किए जाने का प्रस्ताव दिया गया था, जिस पर केंद्र सरकार ने अब अनुमति दे दी है। ऐसे में सरकार की अनुमति के बाद अब 240 मीटर लंबी यह पूरा राम जानकी मार्ग फोरलेन के साथ तैयार किया जाएगा।

whatsapp channel

google news

 

मालूम हो कि बिहार में राम जानकी मार्ग उत्तर प्रदेश पर स्थित मेहरौना से शुरू होकर सीतामढ़ी जिले में नेपाल के अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित भिट्ठा मोड़ तक जाएगा। इसकी कुल लंबाई 240 किलोमीटर होगी। मालूम हो कि 200 किलोमीटर भाग का यह फोरलेन मार्ग विकसित करने का काम एनएचआई द्वारा सिवान के मशरख 70 घाट होते हुए चकिया तक डीपीआर तैयार किया जा रहा है, जिसके मद्देनजर इसे जमीनी तौर पर हकीकत का रूप दिया जाएगा।

राम जानकी मार्ग का जमीन अधिग्रहण कार्य शुरू कर दिया गया है। मेहरौना से सिवान तक 40 किलोमीटर लंबाई में फोरलेन सड़क निर्माण के एलाइनमेंट के तहत भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है। वहीं बाकी बचे 200 किलोमीटर में से 52 किलोमीटर लंबे सिवान मशरख पथ को फोरलेन सड़क में विकसित करने के लिए भू-अर्जन का कार्य जारी है। मालूम हो कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को ट्वीट कर जानकारी दी है कि- हाजीपुर-महनार-बछवाड़ा के लिए 624.43 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है, जिसके तहत इसका निर्माम कार् प्रगति पर है।

Share on