सैर करिए बिहार में स्थित राजगीर की, जानिए यहां के 9 प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में

Rajgir tourist places: बिहार (Bihar) का राजगीर पर्यटन (Rajgir Tourism) के दृष्टिकोण से काफी लोकप्रिय शहर है। शहर में पर्यटन केंद्रों की संख्या कम नहीं है। राजगीर की सैर करने दूर-दूर से पर्यटक यहां आते हैं। नालंदा जिला में स्थित यह शहर हिंदू धर्म के साथ ही जैन और बौद्ध धर्म का बड़ा केंद्र रहा है।

शहर का प्राचीन नाम राजगृह है। पुराने समय में यह शहर मगध साम्राज्य की राजधानी हुआ करती थी। पटना से राजगीर की दूरी लगभग 100 किलोमीटर है। घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच राजगीर का बौद्ध धर्म से बेहद पुराना लगाव रहा है। गौतम बुद्ध ने अपने जीवन के कई साल यहां बिताए थे। यह शहर रेल, सड़क और हवाई रूट से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। ऐसे में आप भी राजगीर की सैर करना चाहते हैं तो यहां के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में हम बताने जा रहे हैं।

ये हैं राजगीन के पर्यटन स्थल

1. विश्व शांति स्तूप (Vishwa Shanti Stupa, Rajgir)
2. वीरायतन संग्रहालय (Veerayatan Museum, Rajgir)
3. सोन भंडार (Sonbhandar, Rajgir)
4. कुण्डलपुर (Kundalpur, Rajgir)
5. घोरा कटोरा (Ghora Katora, Rajgir)
6. पांडु पोखर (Pandu Pokhar, Rajgir)
7. राजगीर कुण्ड इतिहास ( Rajgir Kund History )
8. वेणुवन राजगीर (Venuvana, Rajgir )
9. ग्लास का पुल और जू सफारी (Famous Glass Bridge and Zoo Safari Rajgir)

whatsapp channel

google news

 

राजगीर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में विश्व शांति स्तूप, वीरायतन म्यूजियम, सोन भंडार, पांडु पोखर, राजगीर कुण्ड इतिहास, कुण्डलपुर, वेणुवन राजगीर, घोरा कटोरा जू सफारी और ग्लास का पुल शामिल है।

राजगीर सफारी भी काफी मजेदार

पर्यटकों के घूमने के लिए ढेर सारे जगह हैं, यहां आपको सारे चीजों का भ्रमण करने के लिए कई दिन गुजारने होंगे। यहां के सफारी में आप अनेकों किस्म के जानवर देख सकते हैं। साथ ही जीप सफारी का भी लुत्फ उठा सकते हैं। बता दें कि आपको जीप सफारी का टिकट लेने के लिए पंक्ति में खड़ा होना होगा, क्योंकि यहां सीमित संख्या में ही टिकटों की बुकिंग होती है।

लीजिये ग्लास ब्रिज का मज़ा

इसके साथ ही यहां का प्रसिद्ध ग्लास ब्रिज की आप सैर कर सकते हैं। इस ग्लास ब्रिज पर आप कई प्रकार के एडवेंचर्स गतिविधियों का आनंद उठा सकते हैं, जिसमें रॉक क्लाइम्बिंग से लेकर नेचर सफारी तक शामिल है। आप घूमने के लिए घोड़ा कटोरा जा सकते हैं और यहां गौतम बुद्ध की 70 फीट ऊंची प्रतिमा को देख सकते हैं। बताते चलें कि हाल के दिनों में राजगीर को सजने और संवारने की कवायद नीतीश सरकार के द्वारा काफी तेजी से की गई है।

Share on