महज एक महीने के कोरोना काल में करोड़पति बनी बिहार पुलिस, देखें आकड़े हैं गवाह

बिहार में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इस बीच बिहार पुलिस सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन को सख्ती से पालन करवा रही है। नियमों का पालन नहीं करने वाले के लिए बुरे दिन आ चुके हैं। बिहार पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रहीं है। इसी प्रक्रिया में बिहार पुलिस ने बीते 1 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल के बीच 105 FIR बिहार के अलग-अलग थानों में दर्ज किया है। इस दौरान 70 लोगों की गिरफ्तारी भी हुई। इस दौरान पुलिस ने 1 लाख 48 हजार 034 वाहन को भी जब्त किया। इसी कार्रवाई के दौरान पुलिस में 3 करोड़ 89 लाख 72 हजार 792 रुपये जुर्माने का तौर पर वसूल किया है।

मास्क नहीं पहनने वालों पर सख्त हुई पुलिस

बिहार में मास्क नहीं पहनने वालों पर भी बिहार पुलिस पूरी तरीके से सख्त हुई है। बिहार में लगभग 1 लाख 14 हजार लोगों के खिलाफ भी सख्ती बरती गई जो मास्क पहनने में कोताही बरतते हैं। पुलिस बल ने ऐसे लोगों से 1 लाख 75 हजार 650 रुपये जुर्माने के तौर पर वसूल किया है।

ADG पुलिस मुख्यालय जितेंद्र कुमार

आपको बता दें कि पुलिस के तरफ से सख्त हिदायत दी गई है कि लोगों ने गाइड लाइन का पालन नहीं किया तो और सख्त कार्यवाई होगी। ADG पुलिस मुख्यालय जितेंद्र कुमार ने कहा है कि बिहार पुलिस की यह कार्रवाई आगे और भी कड़ाई से जारी रहेगी। जो भी लोग कोविड-19 के प्रोटोकॉल को तोड़ेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि बिहार में कोरोना के बढ़ते केस के मद्देनजर शाम चार बजे से ही कर्फ्यू लागू हो जा रहा है। पूरे राज्य में धारा 144 लागू कर दिया गया है। इसके साथ ही शादी-ब्याह में भी कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया जा रहा है।

Share on