जाने महात्मा गांधी सेतु का पूर्वी लेन कब तक हो जाएगा चालू ? इन 13 जिलों में आवागमन होगा आसान

महात्मा गांधी सेतु (Mahatma Gandhi Setu) पर हर दिन लंबा जाम लग जाता है, जिसके चलते लोगों को घंटों उस जाम में खड़े होकर उससे निजात का इंतजार करना पड़ता है। वही अब इस लंबे जाम में रोजाना खड़े होने वाले लोगों के लिए बेहद अच्छी खबर सामने आई है, जिसके मुताबिक पटना आने-जाने में मिलने वाले जाम से अब लोगों को निजात मिल जाएगी।

Mahatma Gandhi Setu

राजधानी पटना (Patna) को वैशाली (Vaishali) से जोड़ने वाले गंगा पर बन रहे महात्मा गांधी सेतु (Mahatma Gandhi Setu Lane) के पूर्वी लेन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस कड़ी में इंजीनियर के साथ सुपरवाइजर और 1000 कर्मचारियों की टीम मुस्तैदी से इस काम को अंतिम रूप देने की दिशा में कार्य कर रही है।

Mahatma Gandhi Setu

जल्द पूरा होगा गांधी सेतू का काम

जानकारी के मुताबिक 46 पायो वाले इस पुल के 36 पायो पर सुपर स्ट्रक्चर जंग रोधी स्टील से तैयार कर लिया गया है। इसके साथ ही 13 स्पैन और स्लैब को भी इसके साथ मजबूती के लिए जोड़ा गया है। बता दे जिस स्पीड से यह काम चल रहा है, तो यह कहना गलत नहीं होगा कि ये सेतू इसी साल मई 2022 से शुरू हो जाएगा। यानी मई 2022 से गांधी सेतु के पूर्वी लेन पर वाहनों का आवागमन शुरू हो सकता है।

Mahatma Gandhi Setu

इस कार्य को लेकर जारी की गई समय सीमा के मुताबिक मार्च 2022 को इस कार्य के संपन्न होने की समय सीमा के आधार पर निर्धारित किया गया था, लेकिन मानसून के चलते यह काम देरी से संपन्न होगा। दरअसल बीते साल भारी बारिश के चलते गंगा का जलस्तर लंबे समय तक बढ़ा रहा था ,जिस कारण इस कार्य को रोक दिया गया था।

Mahatma Gandhi Setu

महात्मा गांधी सेतु के नवनिर्मित पश्चिम ट्रेन से फिलहाल लोग आवागमन कर रहे हैं, लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 30 और 19 को जोड़ने के लिए इस एक लेन पर वाहनों की संख्या सर्वाधिक होने व अन्य परेशानियों के चलते लोगों को लंबे जाम का सामना करना पड़ता है।

Mahatma Gandhi Setu

वही इस नई लेन के चालू हो जाने के बाद लोगों को वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा, सुपौल, मधुबनी, अररिया, मधेपुरा, कटिहार, किशनगंज और पूर्णिया जाने के लिए जाम मुक्त रास्ता मिलेगा। इसके साथ ही पैदल आवागमन करने वाले यात्रियों के लिए सेतु के दोनों लेन पर 2 मीटर चौड़ा फुटपाथ भी बनाया जाएगा। सेतु की लेन पर एलईडी लाइट भी लगाई जायेगी, जिससे लोगों को आवागमन में आसानी होगी।

Kavita Tiwari