बिहार: फिर से जनता के लिए दरबार लगाएंगे नीतीश कुमार, इस दिन सीधे CM से कर सकते हैं शिकायत

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 03 जुलाई 2021, 3:01 अपराह्न

बहुत जल्द ही बिहार मे फिर से जनता दरबार की शुरुआत की जायेगी। गौरतलब है कि पहले भी साल 2006 से 2016 तक बिहार के मुख्य्मन्त्री नीतीश कुमार द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया जाता था। लेकिन लोक शिकायत निवारण अधिकार कानून लागू हो जाने के बाद जनता दरबार का आयोजन बंद कर दिया गया था। अब एक बार फिर से इसे शुरू करने के पीछे सरकार का तर्क यह है कि इससे सरकार द्वारा किये गए काम का फीडबैक मिलता है और जमीनी स्तर से जुड़ी कई प्रकार के समस्याओं की भी जानकारी मिलती है।

मीडिया से हुई बातचीत मे सरकार ने बीते जनवरी मे ही फिर से जनता दरबार लगाए जाने की बात कही गयी थी। इस बार जनता दरबार 4 KG के अहाते में बने एक बड़े से हॉल में लगाया जाएगा। इसी का जायजा लेने मुख्यमंत्री अचानक ही शनिवार को 4 केजी परिसर में पहुंच गए। जानकारी के मुताबिक उन्होंने उस कमरे का निरीक्षण किया जिसमें जनता दरबार लगाए जाएँगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जरुरी निर्देश भी दिए। जनता दरबार की शुरू किस तिथि से की जायेगी, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर जुलाई से ही जनता दरबार का आरम्भ हो जाएगा।

पहले दूसरे जगह लगता था जनता दरबार

पहले एक अणे मार्ग में जनता दरबार लगाया जाता था और मुख्यमंत्री लोगों से मिलकर उनकी शिकायते सुनते थे। मुख्यमंत्री के साथ ही जनता दरबार मे तमाम विभागों के मंत्री और विभागीय आलाधिकारी उपस्थित रहते थे और जनता की समस्या सुनने के साथ ही उसके निदान की करवाई आरम्भ कर दी जाती थी।इस बार भी पहले की ही जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक सोमवार को मुख्यमंत्री जनता दरबार मे आएँगे। हर सोमवार को अलग-अलग विभागों के मामले लिए जाएंगे इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी भी जनता दरबार में मौजूद रहेंगे।

पूरी व्यवस्था की जा रही

जनता दरबार मे बड़ी संख्या मे लोगों के पहुंचने की सम्भावना है, जिसे देखते हुए बड़ा सा शेड बनवाया जा रहा है। लोगों के लिए पेयजल की भी व्यवस्था की जा रही और शौचलय भी बनवाए जा रहे। जनता दरबार में अधिकारियों और विभिन्न कर्मियों के भी बैठने की व्यवस्था भी अच्छे से की जा रही है।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।