Good News: बिहार के टीचरों की हुई बल्ले-बल्ले, CM नीतीश कुमार ने सैलरी के लिए जारी किये इतने करोड़; कब आयेगी सैलरी?

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 21 Sep 2023, 12:08 pm

Nitish Government Release 125 Crore For Universities Teacher: बिहार के शिक्षकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के सभी शिक्षकों और कर्मचारियों का वेतन भुगतान के लिए 246 करोड़ 35 लाख 83 हजार 297 की राशि को नीतीश सरकार की ओर से मंजूरी मिल गई है। बता दें यह राशि अगस्त के वेतन व सेवा निर्मित शिक्षक कर्मचारी के पेंशन मद के लिए जारी की गई है।

नीतीश सरकार ने जारी की यूनिवर्सिटी टीचरों की सैलरी

इस जानकारी को साझा करते हुए शिक्षा विभाग की ओर से बताया गया कि राशि में 125 करोड़ 78 लाख 38 हजार 50 रुपए की राशि वेतन मद में विश्वविद्यालय को दी गई है, जबकि 120 करोड़ 57 लाख 45 हजार 247 की राशि सेवंत लाभ मद में 10 विद्यालयों में भेजी गई है।

गौरतलब है कि उच्च निदेशक रेखा कुमारी के हस्ताक्षर के बाद इस राशि को जारी किया गया है। इसके मुताबिक वेतन आदि मद में पटना विश्वविद्यालय को 961 लाख 86 हजार 113 रुपए, मगध विश्वविद्यालय को 14 करोड 45 लाख 21 हजार 21 रुपए भेजे गए हैं। वहीं बीआर बिहार विश्वविद्यालय को 15 करोड़ 58 लाख 53303, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय को 10 करोड़ 12 लाख 55 हजार 280 रुपए, जयप्रकाश विश्वविद्यालय को 8 करोड़ 44 लाख 90 हजार 887 रुपए भेजे गए हैं।

किन विश्वविद्यालय को भेजे गए कितने करोड रुपए

  • मौलाना मजहरुल हक अरबी-फारसी विश्वविद्यालय- 73 लाख 41 हजार 237 रुपये
  • बीएन मंडल विश्वविद्यालय- 8 करोड़ 1 लाख 66 हजार 337 रुपये
  • तिलक मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय- 11 करोड़ 16 लाख 80 हजार 503 रुपये
  • पूर्णिया विश्वविद्यालय- 4 करोड़ 31 लाख 11 हजार 625 रुपये
  • ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय – 14 करोड़ 99 लाख 38 हजार 993 रुपये
  • पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय- 19 करोड़ 32 लाख 11 हजार 107 रुपये
  • कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय- 4 करोड़ 26 लाख 78 हजार 013 रुपये
  • और मुंगेर विश्वविद्यालय- 4 करोड़ 74 लाख 03 हजार 632 रुपये भेजे गए है।

सेवांत लाभ मद में भेजे गए कितने करोड़ रुपए

  • पटना विश्वविद्यालय को 10 करोड़ 26 लाख 45 हजार 342 रुपये
  • तिलक मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय- 16 करोड़ 09 लाख 45 हजार 968 रुपये
  • कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय- 5 करोड़ 30 लाख 79 हजार 680 रुपये
  • पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय को 10 करोड़ 04 लाख 48 हजार 598 रुपये
  • पूर्णिया विश्वविद्यालय को 2 करोड़ 06 लाख 63 हजार 506 रुपये
  • मगध विश्वविद्यालय को 26 करोड़ 37 लाख 42 हजार 062 रुपये
  • बीआरए बिहार विश्वविद्यालय को 26 करोड़ 75 लाख 20 हजार 733 रुपये
  • जय प्रकाश विश्वविद्यालय को 7करोड़ 66 लाख 96 हजार 342 रुपये
  • बीएन मंडल विश्वविद्यालय को 13 करोड़ 78 लाख 32 हजार 796 रुपये
  • और मुंगेर विश्वविद्यालय को 2 करोड़ 21 लाख 70 हजार 220 रुपये दिए गए हैं।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।

Related Post