Bihar News: आज बिहार के अस्पतालों में है डाक्टरों की हड़ताल, इमरजेंसी सेवा छोड़ सभी रहेगी बंद

Bihar News: बिहार के अस्पतालों में चिकित्सक हड़ताल पर है। IMA द्वारा हड़ताल की घोषणा की गई थी। 21 नवंबर को बिहार के चिकित्सक हड़ताल पर हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की बिहार शाखा की तरफ से इस बात की जानकारी साझा की गई है। पूर्णिया जिले में डॉक्टर की पिटाई की गई थी जिसके बाद से यह घोषणा की गई। मरीज की मौत के बाद डॉक्टरों की पिटाई घर वालों ने कर दी थी।

चिकित्सक की पिटाई के विरोध में इमरजेंसी सेवा को छोड़कर सभी कार्य को ठप करने का फैसला लिया गया है। IMA पूर्णिया के प्रेसीडेंट डॉ एके सिन्हा ने जानकारी दिया कि डॉक्टर राजेश पासवान पर हमले के विरोध में आज पूरा राज्य में हड़ताल किया गया है। डॉक्टर की पिटाई के घटना से सभी डॉक्टरों में गुस्सा है।

Bihar News: डॉ राजेश पासवान की हालत है गंभीर

IMA पूर्णिया के प्रेसिडेंट डॉक्टर सिन्हा ने जानकारी दिया किया 21 नवंबर के बाद पूरे देश में भी हड़ताल किया जा सकता है वहीं डॉक्टर पासवान की हालत भी गंभीर है। वह इमरजेंसी में भर्ती है और हड़ताल के साथ ही चिकित्सक सरकार से अब सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।

डॉक्टर्स का कहना है कि पहले भी उनके साथ मारपीट की घटनाएं हो चुकी है। डॉक्टर पासवान की क्लीनिक में एक मरीज की मौत हो गई थी उसके बाद परिजन आकृषित हो गए और चिकित्सक पर हमला कर दिया। डॉक्टर का अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड में इलाज चल रहा है और चिकित्सक आज हड़ताल पर गए हुए हैं।

whatsapp channel

google news

 

डॉक्टर ने की कार्रवाई की मांग

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने स्वास्थ्य संस्थानों में आज काम के बहिष्कार करने का आवाहन किया है। संगठन ने कहा कि राज्य में ऐसी घटनाएं कई बार होती है और इस वजह से हड़ताल करना पड़ता है। इस बात का काफी विरोध करते हैं और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हैं।

Also Read:Good News: बिहार के टीचरों की हुई बल्ले-बल्ले, CM नीतीश कुमार ने सैलरी के लिए जारी किये इतने करोड़; कब आयेगी सैलरी?

बिहार चिकित्सीय संस्थान एवं व्यक्तिगत सुरक्षा नियमावली 2018 के अंतर्गत सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है।यह बिहार चिकित्सीय संस्थान एवं व्यक्तिगत सुरक्षा कानून 2011 में एपिडेमिक डिजीज कानून 2020 के प्रावधानों का अविलम्ब अंतर्निहित करने की मांग भी की जा रही है।

Share on