इस दिन बिहार मे मौनसून की हो रही एंट्री, झमाझम होगी बारिश, मिलेगी भयानक गर्मी से राहत

Bihar Monsoon 2024 : बिहार में गर्मी रुकने का नाम नहीं ले रही है। दिन-रात पड़ रहे भीषण गर्मी और हीट वेव से लोगों की हालत खराब हो रही है। भयंकर गर्मी की वजह से लोग काफी परेशान हो रहे हैं। कई जगहों से लोगों को बेहोश और जान जाने की खबर भी मिले रही है। इस बीच लोगों की उम्मीद मानसून पर टिकी हुई है कि आखिर बिहार में मानसून की एंट्री कब होगी? कब इस तपतपती गर्मी से निजात मिलेगी?

तो बता दें कि मौसम विभाग ने इसे लेकर सूचना दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार 14 जून तक लोगों को इस भयंकर गर्मी और हीट वेव से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि अभी मौसम विभाग में बिहार के 10 से ज्यादा जिलों के लिए एक्सट्रीम हीट वेव अलर्ट जारी किया है। वही 25 से ज्यादा जिलों के लिए हीट वेव अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में अभी लोगों को 4-5 दिनों तक भयंकर  गर्मी देखने को मिल सकती है।

इन जिलों के लिए एक्सट्रीम हिट वेव अलर्ट

बिहार के अधिकतर भागों में लोगों को दिन में लू और रात्रि में उमस का सहन करना पड़ रहा है। बिहार का तापमान अभी 45 से 46 डिग्री के बीच रह रहा है। कूलर, पंखा तो छोड़िए ऐसी के भी पसीने छूट रहे हैं। ऐसे में मौसम विभाग के अनुसार 14 जून तक लोगों को इस तपतपाती गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग में इसकी उम्मीद जताई है। दी गई जानकारी के मुताबिक बिहार के 10 जिलों में एक्सट्रीम हिट वेव के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बेगूसराय, शेखपुरा, नवादा, लखीसराय, जहानाबाद, गया, औरंगाबाद, भोजपुर, बक्सर, रोहतास और कैमूर का नाम शामिल है। जहां एक्सट्रीम लेवल के हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है।वहीं बिहार के और शेष भागों में हीट वेव का अलर्ट है।

बिहार मे कब होगी मॉनसून की एंट्री? कब मिलेगी गर्मी से राहत? (Bihar Monsoon 2024)

बिहार में मानसून की बात करें तो दक्षिण पश्चिम मानसून के आए हुए 9 दिन हो चुके हैं परंतु बिहार में इसका अभी तक प्रवेश नहीं हुआ है। अभी दक्षिण पश्चिम मानसून बंगाल के इस्लामपुर में रुका हुआ है। मौसम विभाग की माने तो 15 से 16 जून के बीच मानसून की एंट्री हो सकती है और बिहार के लोगों को इस भयंकर गर्मी से निजात मिल सकती है। ऐसे में लोगों को अभी तीन-चार दिनों तक भयंकर गर्मी का सितम झेलना पड़ सकता है। 15 जून को मानसून की बिहार में मानसून की एंट्री के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई गई है। अभी पिछले 9 दिनों से मानसून पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर में ही रुका हुआ है।

ये भी पढ़ें- बिहार पंचायती राज विभाग मे आई बंफर बहाली, 2-3 महीने मे 15,610 पदों पर करेगी भर्ती

Manish Kumar