बिहार (Bihar) के मोकामा Mokama) से आरजेडी (RJD) के बाहुबली विधायक अनंत सिंह (MLA Anant Singt) के लाडले ने जीत का परचम लहरा दिया है। दरअसल बाहुबली विधायक अनंत सिंह के घोड़े ने राज्यस्तरीय घोड़ा रेस प्रतियोगिता में अपनी जीत का परचम लहराते हुए पहला स्थान हासिल किया है। बता दें कि इस प्रतियोगिता का आयोजन जहानाबाद (Horse competition In Jehanabad) प्रखंड के बढ़ौना हाई स्कूल में किया गया था। इस दौरान घुड़दौड़ प्रतियोगिता में सबसे तेज दौड़ते हुए विधायक अनंत सिंह के घोड़े लाडला ने अपनी जीत का झंडा गाड़ दिया।
बाहुबली विधायक के घोड़े ने दर्ज की जीत
बता दे यह प्रतियोगिता तीन राउंड में की गई थी, जिसमें अनंत सिंह के घोड़े में पहला स्थान हासिल किया। इस दौरान विधायक अनंत सिंह के घोड़े पर इस्माइल खान सवार थे। बता दे अनंत सिंह को गाय और घोड़ों को पालने का खासा शौक है। एक दौर में इन्होंने लालू प्याद यादव का घोड़ा खरीद काफी सुर्खियां भी बटौरी थी।

किसे मिला कौन सा स्थान
वही बात प्रतियोगिता के अन्य स्थानों की करें तो बता दे इसमें दूसरे स्थान पर बिहार केसरी और अनंत सिंह के भाई विवेक पहलवान का घोड़ा बागी रहा। वहीं तीसरे स्थान पर पहुंचने वाले 3 घोड़े थे, जिनमें एक घोड़ा महुआ के शक्ल राय, दूसरा घोड़ा पटना के रुदल गोप और तीसरा घोड़ा गया के रहने वाले बबलू मुखिया का था। जीत दर्ज करने वाले सभी विजेताओं को इनाम की राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
खास बात यह है कि जहानाबाद में पहली बार घुड़दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इस घोड़ादौड़ रेस प्रतियोगिता को देखने के लिए भारी तादाद में लोग इकट्ठा हुए थे। इतना ही नहीं दूर-दराज के क्षेत्रों से भी लोग इस घुड़दौड़ प्रतियोगिता को देखने वहां पहुंचे थे। इस दौरान दर्शकों का मैदान पूरी तरह से खाचाखच भरा हुआ था।