BSEB 10th Result जारी, 79.88 % परीक्षार्थी हुए पास, लड़कियों ने मारी बाजी, औरंगाबाद की रामायणी बनीं टॉपर

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक के परीक्षा के नतीजों (Bihar Board 10th Result) को घोषित कर दिया है। बिहार में इस बार मैट्रिक के परीक्षा में 79.88% बच्चों ने बाजी मारी है। बात टॉपर की करें तो बता दें मैट्रिक (BSEB Matric Result 2022) के परीक्षा में औरंगाबाद की रामायणी राय ने टॉप (BSEB Topper Ramayani Rai) किया है। वहीं दूसरे स्थान पर नवादा के सानिया कुमारी (BSEB 10th Second Topper Sania Kumari) और तीसरा स्थान मधुबनी के विवेक कुमार ठाकुर (BSEB topper Vivek Kumar Thakur) का नाम है। इसके साथ ही तीसरे स्थान पर औरंगाबाद की प्रज्ञा कुमारी का नाम भी शामिल है।

BSEB 10th Result

औरंगाबाद की रामायणी बनीं टॉपर

बता दे बिहार बोर्ड की दसवीं परीक्षा में टॉप करने वाली रामायणी को 500 में से 487 अंक मिले हैं। वहीं दूसरा स्थान हासिल करने वाली सानिया और विवेक ठाकुर को 500 में से 486 अंक मिले हैं। टॉप 5 में पटना की एक छात्रा का नाम भी शामिल है। हालांकि टॉप 3 की लिस्ट से इस बार पटना के स्टूडेंट बाहर है।

BSEB 10th Result

whatsapp channel

google news

 

बता दे बिहार बोर्ड के नतीजों की घोषणा शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने आज शाम 3:00 बजे की है। बिहार में मैट्रिक की परीक्षा में कुल 12 लाख 86 हजार 971 छात्र पास हुए हैं, जिनमें कुल छात्रों की संख्या 678110 है और छात्राओं की संख्या 608861 है। इस बार बिहार बोर्ड की खास बात यह रही कि लड़कों को पीठे छोड़ लड़कियों ने बाजी मारी है। टॉप 5 में 4 छात्राओं का नाम शामिल है।

BSEB 10th Result

बिहार में मैट्रिक की परीक्षा के नतीजे आ चुके हैं। टॉप 10 में कुल 47 स्टूडेंट्स के नाम शामिल है। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के नतीजे सबसे फास्ट यानी महज 34 दिनों में ही घोषित कर दिए गए हैं। रिजल्ट जारी कर दी बीएसईबी ने देश भर में सबसे जल्दी रिजल्ट जारी करने का रिकॉर्ड बनाया है। आप भी अपना बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का नतीजा आधिकारिक लिंक http://biharboardonline.bihar.gov.in पर क्लिक कर देख सकते हैं।

Share on