‘बिहारी लाल’ ने दुनिया में रोशन किया नाम, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दी बड़ी जिम्मेदारी

बिहार (Bihar) के मधुबनी (Madhubani) जिले के निवासी डॉ आशीष कुमार झा (Dr. Ashish Kumar Jha) का नाम इन दिनों देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में छाया हुआ है। उनकी प्रतिभा और उनकी काबिलियत का लोहा अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (America President Joe Biden) भी मानते हैं। यही वजह है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें एक अहम जिम्मेदारी सौंपी है। दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति ने मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ आशीष झा को अमेरिका में कोविड-19 रिस्पांस कोऑर्डिनेटर्स की जिम्मेदारी सौंपते हुए उन पर भरोसा जताया है।

Dr. Ashish Kumar Jha

अमेरिका में डॉ अशीष झा को मिली नई जिम्मेदारी

51 साल के डॉक्टर आशीष झा मूल रूप से मधुबनी के कलुआही प्रखंड पुरुसोलिया गांव के निवासी हैं। उनका बचपन इसी गांव में बीता है। हालांकि मौजूदा समय में वह अपने पूरे परिवार के साथ अमेरिका में रहते हैं, लेकिन डॉ आशीष का कहना है कि उनका अपने गांव के प्रति खासा लगाव है। वह अपने गांव से आज भी जुड़े हुए हैं। वही मधुबनी के इस लाल को अमेरिकी राष्ट्रपति जॉब गार्डन से मिली इस जिम्मेदारी पर गर्व महसूस हो रहा है और पूरा गांव उनके वैश्विक कारनामों की वाहवाही कर रहा है।

Dr. Ashish Kumar Jha

whatsapp channel

google news

 

बता दे डॉ आशीष झा स्वास्थ्य की गुणवत्ता में सुधार के लिए स्टैटिकल डाटा पर रिसर्च करने वाले एक ब्लॉक के प्रमुख है। देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर के तमाम प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में उनके कई आर्टिकल छप चुके हैं। इसके साथ ही उनकी रिसर्च और उनकी प्रैक्टिस के लिए उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है। डॉ आशीष झा अपनी रिसर्च और प्रैक्टिस के लिए दुनिया भर में प्रचलित है।

Dr. Ashish Kumar Jha

याद दिला दें मार्च 2020 के दौरान डॉ आशीष झा ने कोविड-19 महामारी के प्रभावों को कम करने के लिए अमेरिका में 2 सप्ताह के नेशनल क्वारंटाइन का आवाहन किया था। उनके इस तर्क को सरकार ने भी मंजूरी दी थी। उनका कहना था कि पहले से ही वायरस से संक्रमित या इस तरह के लक्षण जिनमें भी दिखाई दे उन्हें दो हफ्ते के क्वारंटाइन पर रखा जाए। उन्होंने कहा कि 2 सप्ताह के नेशनल क्वारंटाइन से सार्वजनिक स्वास्थ्य के मद्देनजर बीमारी की गंभीरता का आंकलन सही ढंग से किया जा सकेगा।

Share on