बिहार में जमीन की रजिस्ट्री और भी आसान, ऑनलाइन होगा स्टांप पेपर भुगतान, जान लें प्रक्रिया

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 19 अप्रैल 2022, 11:58 पूर्वाह्न

बिहार सरकार (Bihar) ने राज्य में जमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया को बेहद सरल कर दिया है। जमीन रजिस्ट्री करना आम तौर पर महंगें सौदे में गिनती की जाती है। जमीन रजिस्ट्री के लिए बिहार सरकार (Bihar Government) सरकारी स्तर से भारी भरकम शुल्क भी वसूलती है, तो भूमि राजस्व विभाग (Land Revenue Department) के कर्मी बिना चढ़ावा लिए हुए आगे की प्रक्रिया नहीं बढ़ाते हैं। जमीन रजिस्ट्री के लिए दस्तावेज (Bihar Land Registration) तैयार कर आने वाले कातिल को भारी-भरकम शुल्क देना पड़ता है। सरकार के इस नई व्यवस्था से रजिस्ट्री में सहूलियत होगी, रजिस्ट्री में छूट के साथ बिना किसी दूसरे को तवज्जो दिए हुए ही आपका काम पूरा हो जाएगा।

Bihar Land Registration Process

आसान हुआ जमीन रजिस्ट्री कराना

जानकारी के लिए बता दें कि नई व्यवस्था में सरकार ने जमीन रजिस्ट्री हेतु स्टांप शुल्क के लिए ऑनलाइन भुगतान कर दिया है। इसे जमीन रजिस्ट्री के लिए लोगों को स्टांप पेपर के लिए चक्कर लगाना से मुक्ति मिल जाएगी। किसी से इसके लिए दस्तावेज तैयार करवाकर की बात खत्म है। बिहार सरकार ने जमीन की रजिस्ट्री हेतु हिंदी और अंग्रेजी के साथ ही उर्दू में भी मॉडल डीड तैयार किया है। इसे जमीन की खरीदारी और बिक्री करने वाले का पूरा विवरण भरकर दस्तावेज तैयार किया जा सकता है।

Bihar Land Registration Process
Image Credit- Social Media

मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के आयुक्त बी कार्तिकेय धनजी ने इस बाबत राज्य के सभी जिलों के अवर निबंधक को निर्देश दिया है। अब कम से कम 20 प्रतिशत रजिस्ट्री सभी निबंधन कार्यालय में मॉडल डीड के जरिए करनी होगी। उन्होंने बताया कि गत साडे तीन माह में तकरीबन 14000 निबंधन मॉडल रेट के बगैर बिना किसी के सहयोग से हुआ है। सरकार ने आदेश दिया है कि एक ही दिन के भीतर जमीन रजिस्ट्री की तमाम प्रक्रिया पूर्ण हो जाए।

Bihar Land Registration Process
File Image

आयुक्त ने बताया कि तमाम जानकारी और प्रोसेस मॉडल डीड में लिखा रहता है, जिसे बिना किसी कातिब के मदद से कोई भी व्यक्ति डीड की कॉपी ऑनलाइन तैयार कर सकता है। मॉडल डीड के माध्यम से पंजीयन कराने में लोगों को किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए मैं आई हेल्प यू काउंटर निबंधन कार्यालय में खोले गए हैं।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।