बिहार के जवान ने 250 Kg की बाइक को महज 30 सेकंड में उठा लगाई 100 मीटर की दौड़; Video

Viral Video On Internet: सोशल मीडिया पर हर दिन कई अलग-अलग तरह के वीडियो वायरल होते हैं। ऐसे में इन वायरल वीडियो में कई वीडियो ऐसे होते हैं, जिनकी चर्चा चौतरफा सुर्खियां बटोरती है। हाल फिलहाल हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं वह बिहार के कैमूर जिले का है, जहां रहने वाले धर्मेंद्र सिंह ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है कि उनका यह कारनामा वर्ल्ड रिकॉर्ड स्तर पर रिकॉर्ड किया गया है। मालूम हो कि कैमूर के लाल ने अब अपने इस नए कारनामे के साथ 8 वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

कौन है कैमूर के धर्मेंद्र सिंह उर्फ हैमरहेड मैन

धर्मेंद्र सिंह बिहार के कैमूर जिले के रामगढ़ गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता का नाम अपलेश्वर सिंह है, जो कि पेशे से एक साधारण किसान है। वही धर्मेंद्र सिंह की बात करें तो बता दे कि वह त्रिपुरा स्टेट राइफल में तैनात हैं और अपने खतरनाक स्टंट के कारण उन्हें स्टंट गेम का बादशाह, बाहुबली, हैमरहेड मैन जैसे कई अलग-अलग नामों से बुलाया जाता है। धर्मेंद्र सिंह के नाम कुल 8 स्टंट के वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है, जिनमें सर से नारियल फोड़ने, कच्चा बेल तोड़ने, दांतो से सरिया मरोड़ने, सिर से सरिया मोड़ने, स्कीपिंग बैक साइड से सरिया मोड़ने जैसे कई विश्व रिकॉर्ड शामिल है।

whatsapp channel

google news

 

30 सैकेंड में 249 किलो की बाइक ले लगाई 100 मीटर की दौड़

बता दे कि धर्मेंद्र सिंह ने अब अपने नए कारनामें के साथ एक और नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। दरअसल त्रिपुरा में शनिवार को उन्होंने 249 किलो वजन की 115.45 सीसी बजाज प्लैटिना मोटरसाइकिल को अपने कंधे पर रखकर 100 मीटर की दौड़ लगाई है, वह भी सिर्फ 30 सेकंड में…. एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि यह विश्व रिकॉर्ड उनके सिवाय देश में किसी शख्स के नाम पर नहीं है। मालूम हो कि ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाले वह विश्व और भारत के पहले व्यक्ति हैं। धर्मेंद्र सिंह का यह रिकॉर्ड इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया गया है।

Share on