जम्मू कश्मीर में शहीद हुए बिहार के जवान विक्रम सिंह, नम आंखों से लोगों ने दी अंतिम विदाई; देखें तस्वीरें

अपने एक और वीर सपूत को भारत माता ने खो दिया है। जम्मू कश्मीर में 1 जून को शहीद हुए जवान विक्रम सिंह का शनिवार को पैतृक गांव बक्सर के चौगाई प्रखंड के फफदर गांव पार्थिव शरीर पहुंचा। जैसे ही जवान विक्रम सिंह का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा वैसे ही पूरा इलाका भारत माता की जयकारा से गूंज उठा। शहीद विक्रम सिंह की एक झलक पाने के लिए लोगों का जनसैलाब उमड़ा रहा। नम आंखों से हर किसी ने जवान विक्रम सिंह को अंतिम विदाई दी।

बिहार के शहीद जवान विक्रम सिंह

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बक्सर के फफदर गांव निवासी विक्रम सिंह भारत सरकार का हथियार लेकर जा रहे थे, उसी दौरान उनकी गाड़ी जम्मू के नजदीक एक्सीडेंट हो गई, हादसे में उनकी जान चली गई। बताया जा रहा है कि विक्रम सिंह और उनके पापा कमलेश सिंह एक ही बटालियन में पोस्टिंग थे। जवान विक्रम सिंह की तैनाती 53 आर्मर्ड गंगा नगर में थी। खबर के मुताबिक पंजाब के भटिंडा से हथियारों का खेप जम्मू के लिए चार ट्रक जा रहा था, उसी क्रम में विक्रम सिंह का ट्रक उधमपुर के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके चलते उनकी जान चली गई।

बक्सर और पूरे देश को गर्व

शहीद विक्रम सिंह का पार्थिव शरीर जागो शनिवार को उनके पैतृक गांव पहुंचा तब स्थानीय प्रशासन और दानापुर बटालियन में मौजूद रही। नम आंखों के साथ हर किसी ने शहीद जवान की अंतिम विदाई दी। जवान का पार्थिव शरीर बक्सर के श्मशान घाट पर ले जाया गया, जहां अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया।

whatsapp channel

google news

 

बिहार के शहीद जवान विक्रम सिंह

सेना के जवानों ने उन्हें सलामी दी। शहीद जवान के चाचा अशोक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरा ही भतीजा था, जो पोस्टिंग के दौरान देश के लिए शहीद हो गया। उस पर बक्सर और पूरे देश को गर्व है। जवान की अंतिम विदाई में पहुंचे प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि मेरे ही प्रखंड के विक्रम रहने वाले थे, जिन्हें पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

Share on