सड़क हादसों में घायलों की मदद करने वालों को बिहार सरकार देगी 10 हजार इनाम, जानें क्या है यह योजना

सड़क हादसों में घायलों की मदद करने वाले लोगों को बिहार सरकार प्रोत्साहन के तौर पर 10000 रुपए देगी। यह फैसला सरकार की तरफ से लिया गया है। इस फैसले से बढ़ते सड़क हादसों में लोग मदद के लिए आगे आएगें। कई लोग सड़क हादसों में अपनी जान गवा देते हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि घायल व्यक्ति समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाता जिससे उसकी जान चली जाती है। लोग डरते हैं कि कहीं इस मामले में फस ना जाए इसलिए मदद करने से कतराते हैं। कई बार हादसे के जिम्मेदार वाहन चालक भी डर के मारे घायल को छोड़कर भाग जाते हैं।

इन हालातो से निपटने और घायलों की मदद को प्रेरित करने के लिए बिहार सरकार की तरफ से यह योजना लाई गई है। बिहार परिवहन मंत्री शीला मंडल ने इस योजना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पहले प्रोत्साहन राशि ₹5000 थी जिसे अब बढ़ाकर ₹10000 कर दिया गया है।

बिहार सरकार की परिवहन मंत्री शीला मंडल ने इस योजना में मिलने वाले प्रोत्साहन राशि पर बात करते हुए कहा कि इसे बढ़ाकर ₹10000 कर दिया गया है जिससे दुर्घटना ग्रस्त हुए लोगों की मदद करने के लिए लोग आगे आएंगे। जो की एक बेहद ही पुण्य का काम होता है। जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान शीला मंडल ने बताया कि पहले यह राशि 5000 रुपए थे जिससे अब बढ़कर ₹10000 कर दिया गया है।

एक घंटा होता है बेहद महत्वपूर्ण

पत्रकारों से बातचीत के दौरान बिहार परिवहन मंत्री शीला मंडल ने कहा कि दुर्घटना होने की 1 घंटे तक का वक्त किसी के लिए गोल्डन समय होता है, जो की जान बचाने के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण समय होता है। अगर इस अवधि में कोई दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति का कोई  मदद कर देता है तो उसकी जान बचाई जा सकती है। उन्होंने बिहार के लोगों से मदद करने की अपील भी की है।

मदद करने वालों को 10 हजार मिलेगा

शीला मंडल ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को दुर्घटनाग्रस्त लोगों का खुलकर मदद करनी चाहिए। यह बेहद ही पुण्य का काम होता है। अगर दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को समय पर अस्पताल ले जाया जाए तो उसकी जान बचाई जा सकती है। आगे शीला मंडल ने कहा कि जो लोग दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचने में उनकी मदद करते हैं वह इंसानियत को जिंदा रखने में अहम भूमिका अदा करते है। ऐसे व्यक्ति को परिवहन विभाग की ओर से पहले सर्टिफिकेट और ₹5000 प्रोत्साहन राशि दिया जाता था जिसे अब बढ़ाकर ₹10000 कर दिया गया है।

Manish Kumar