नीतीश की नई सेना हुई तैयार! RJD और JDU कोटे से कौन-कौन कैबिनेट में संभालेगा मंत्री पदभार? देखें पूरी लिस्ट

बिहार (Bihar) में बीते कुछ दिनों से मचे सियासी संग्राम के बाद बनी महागठबंधन (Mahagathbandhan) की सरकार के मंत्रियों को लेकर लोगों के बीच लगातार सवाल उठ रहे हैं। हर कोई जानना चाहता है कि नीतीश की नई सेना में महागठबंधन के कौन-कौन से नेता शामिल होंगे। बुधवार को नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) डिप्टी सीएम बनें। हालांकि नीतीश कुमार की नई कैबिनेट (Nitish Kumar Cabinet) के स्वरूप का खुलासा अब तक नहीं हुआ है।

क्या है महागठबंधन का कैबिनेट समीकरण

मालूम हो कि अब तक नीतीश कैबिनेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि सूत्रों के आधार पर बात करें तो नीतीश कैबिनेट के लिए मंत्रियों के नाम फाइनल हो चुके हैं, जिसमें 16 से 18 मंत्री आरजेडी के होंगे, जबकि 3 से 4 पद कांग्रेस नेताओं को मिलने की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही जेडीयू से 10 या 12 लोगों को भी मंत्री पद सौंपा जाएगा।

जानकारी के मुताबिक जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा यानी ‘हम’ भी पिछली सरकार की तरह इस सरकार में भी एक सीट हासिल करने में कामयाब रही है। बता दे नीतीश कुमार की नई कैबिनेट में निर्दलीय विधायक सुमित सिंह को भी एक बार फिर से मंत्री पद सौंपा जाएगा।

RJD के किन धुरंधरों को मिल सकता है मंत्री पद भार

गौरतलब है कि आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव, अख्तरुल इस्लाम शाहीन, कुमार सर्वजीत, भाई वीरेन्द्र, भारत भूषण मंडल, शाहनवाज, समीर महासेठ, वीणा सिंह, रणविजय साहू, सुरेन्द्र राम, सुनील सिंह और केदार सिंह मैं कोई एक, अवध बिहारी चौधरी सौरभ कुमार, ललित यादव, अनिता देवी, जितेन्द्र कुमार राय, अनिल सहनी, चन्द्रशेखर, बच्चा पांडेय और राहुल तिवारी में कोई एक, कार्तिक सिंह और आलोक कुमार मेहता को मंत्री पद मिलने की संभावनायें जताई जा रही है। हालांकि बता दे अब तक नीतीश कैबिनेट को लेकर अब तक कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

whatsapp channel

google news

 

JDU के किन नेताओं को मिल सकता है मंत्री पद भार

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जदयू कोटे के बिजेंद्र प्रसाद यादव, उपेंद्र कुशवाहा, विजय कुमार चौधरी, लेसी सिंह, सुनील कुमार, जयंत राज, अशोक चौधरी, जमां खान, संजय झा को मंत्री पद भार सौंपा जा सकता है।

कांग्रेस और हम का भी नीतीश कैबिनेट में खुलेगा खाता

वही बात कांग्रेस की करें तो बता दे कांग्रेस कोटे के अजीत शर्मा, मदन मोहन झा, राजेश कुमार राम और शकील अहमद खान को मंत्री पद भार सौंपा जाएगा। इसके अलावा जीतन राम मांझी की पार्टी हम के कोटे से संतोष कुमार सुमन और निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह को एक बार फिर मंत्री पद सौंपा जा सकता है।

फिलहाल सभी की नजरे नीतीश कैबिनेट के नाम को लेकर होने वाले मंत्रियों के नाम के खुलासे पर टिकी हुई है। बता दें डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने शपथ के साथ ही बिहार में बंपर रोजगार का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा हमने आपसे वादा किया था कि सत्ता में आये तो बिहार के युवाओं के लिए रोजगार की बहार लगा देंगे और अब सत्ता में आ गए है, हमे अपना वादा याद है…हम इसे जल्द पूरा करेंगे और बिहार में इतना रोजगार देंगे, जितना कभी किसी राज्य सरकार ने नहीं दिया होगा।

Share on