बिहार: राशन कार्ड है तो मिलेगा 5 लाख का मुफ्त इलाज, सरकार ने किया ये बड़ा ऐलान

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 28 मार्च 2022, 3:36 अपराह्न

बिहार (Bihar) के सभी राशन कार्ड धारकों (bihar Ration Card Holder) के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। बिहार सरकार ने गरीबों के हित में एक बड़ा फैसला करते हुए राज्य के सभी राशन कार्डधारी परिवारों को सालाना ₹500000 का मुफ्त इलाज (Nitish Government Give Free Treatment To Ration Card Holder) देने का ऐलान किया है। सरकार की पहल से अब गरीब एवं असहाय परिवार भी आरोग्य एवं खुशहाल जीवन जी सकेंगे।

Bihar Government Give Free Treatment

राशन कार्ड है तो सरकार करायेगी मुफ्त उपचार

गौरतलब है कि मौजूदा समय में राज्य के करीब एक करोड़ लोगों को इसका लाभ मिल रहा था। वही बिहार सरकार ने अपनी इस पहल से इसका लाभ चार करोड़ और लोगों को देने के फैसले के तहत यह घोषणा की है। सरकार की ओर से इस घोषणा को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने विधानसभा में करते हुए बताया कि- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत राज्य के लोगों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाएं अब राज्य के नए 85 लाख परिवारों को भी मिलेगी।

Bihar Government Give Free Treatment

गौरतलब है कि राज्य सरकार अपने खर्च से यह सुविधा अपने राज्य के राशन कार्डधारी परिवारों को मुहैया कराएगी। अप्रैल से शुरू हो रहे नए वित्तीय वर्ष 202223 से यह सुविधा सभी राशन कार्ड धारी परिवारों को दी जाएगी। इस सुविधा के मद्देनजर उन्होंने बताया कि राज्य के एक करोड़ 90 लाख परिवारों के सदस्यों को आयुष्मान योजना के अंतर्गत पहले से सालाना 5 लाख की चिकित्सा सुविधा मुफ्त उपलब्ध कराई जाती है।

Bihar Government Give Free Treatment

आयुष्मान योजना के तहत मिलने वाले लाभुकों की सूची में राज्य के 85 लाख राशन कार्ड धारी परिवार बाहर थे, जिन्हें आयुष्मान योजना की तर्ज पर चिकित्सा सुविधा और राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। बिहार सरकार की इस पहल से राज्य के गरीब एवं असहाय लोगों को मुफ्त उपचार मिलेगा। बिहार की नीतीश सरकार की इस पहल से अब राज्य का कोई भी लाचार बीमार नहीं होगा और मुफ्त उपचार के जरिए हर परिवार स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन जिएगा।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।