Bihar Government Scheme: बिहार सरकार ने दिव्यांगजनों को दिया बड़ा तोहफा, यहां करें आवेदन

Divyangjan Empowerment Student Scheme: बिहार सरकार (Bihar Government) राज्य के तमाम वर्ग के लोगों के लिए नई-नई तरह की स्कीम चला रही है, जिसके जरिए राज्य सरकार छात्रों, बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों सभी को सरकारी स्कीम के जरिए अलग-अलग स्तर पर मजबूत बना रही है। इस कड़ी में आज हम आपको बिहार सरकार की एक ऐसी योजना के बारे में बताते हैं, जिसके बारे में शायद आपको नहीं पता होगा। नीतीश सरकार की इस योजना का नाम मुख्यमंत्री दिव्यांग सशक्तिकरण छात्र योजना (Mukhyamantri Divyang Empowerment Student Scheme) है। इस योजना की जानकारी आईपीआरडी द्वारा साझा की जा रही है। गुरुवार को आईपीआरडी ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर इसकी जानकारी साझा करते हुए लोगों को इसके प्रति जागरूक किया था।

क्या है मुख्यमंत्री दिव्यांग सशक्तिकरण छात्र योजना

गौरतलब है कि समाज कल्याण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री दिव्यांग सशक्तिकरण छात्र योजना को चलाया गया है। इस योजना के जरिए स्वरोजगार के लिए लोन लेने की उम्र सीमा 18 से 60 वर्ष एवं पारिवारिक आय की अधिकतम सीमा 2 लाख रुपए तक होना जरूरी है। साथ ही विशेष विद्यालयों में शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति के लिए आयु सीमा 6 से 18 साल एवं परिवारिक आए अधिकतम 2 लाख रुपए तक निर्धारित की गई है।

इसके साथ ही 5 साल की उम्र से अधिक दिव्यांग लाभार्थी जिनकी दिव्यांगता 40 फ़ीसदी से अधिक है, उन्हें सरकारी नियमों के आधार पर कृत्रिम अंग, बैटरी चलित ट्राई साइकिल और व्हीलचेयर मुफ्त में मुहैया कराई जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने अपने इस ट्वीट में यह भी बताया कि इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://online.bih.nic.in/SWF/SWFTC/ पर जाकर भी जानकारी जुटा सकते हैं और अप्लाई भी कर सकते हैं। इसके अलावा आप इसकी जानकारी को पढ़ने के बाद इस योजना के बारे में उन लाभार्थियों को भी बता सकते हैं, जिन्हें इसकी जरूरत है या फिर जो इस योजना का लाभ उठाने के दायरे में आते हैं।

आप चाहे तो इस फोन नंबर पर भी जानकारी ले सकते हैं- 0612-2200125 (कार्यालय की अवधि- सुबह के 9.30 बजे से शाम के छह बजे तक)

Kavita Tiwari