बिहार में बनेगा नया फ्लाईओवर ब्रिज, भागलपुर के भोलानाथ ब्रिज को नीतीश कैबिनेट से मिली मंजूरी

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 05 अप्रैल 2022, 5:10 अपराह्न

लंबे इंतजार के बाद भागलपुर के भोलानाथ फ्लाईओवर ब्रिज (Bholanath Bridge) को बिहार कैबिनेट (Bihar Cabinet) की मंजूरी मिल गई है। नीतीश सरकार (Nitish Government) की मंजूरी के साथ भोलानाथ फ्लाईओवर ब्रिज (Bholanath Flyover Bridge) के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। बता दें इस ओवरब्रिज से दक्षिणी क्षेत्र के एक लाख की आबादी वाले लोगों को सीधे तौर पर इसका लाभ मिलेगा। लंबे जाम से निजात के साथ-साथ ही उन्हें सुगम रास्ता भी मिलेगा।

Bholanath Bridge

जल्द शुरू होगा भोलानाथ फ्लाईओवर ब्रिज का काम

गौरतलब है कि 2 साल पहले पुल निर्माण निगम से पथ निर्माण विभाग के हेड क्वार्टर को इस मामले में फाइल भेजी गई थी। बीते महीने फरवरी में जब फाइल को खोला गया था, तब इससे न केवल स्वीकृति मिलने की उम्मीद जगी थी, बल्कि निर्माण की दिशा में भी लोगों की आशा जाग गई थी। हालांकि उस वक्त भी यह मामला अटक गया।

Bholanath Bridge

वहीं अब बिहार कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। जानकारी के मुताबिक टेंडर जल्द ही पास हो जाएगा। इसके साथ ही भोलानाथ फ्लाईओवर ब्रिज के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। बता दें भोलानाथ फ्लाईओवर ब्रिज के निर्माण की प्रक्रिया साल 2008 से अपनाई जा रही है। मगर हर बार यह किसी न किसी वजह से अटक रही थी। ऐसे में फाइनली अब सभी अड़चनें दूर हो गई है और इसकी फाइल को मिली मंजूरी के साथ लंबे समय की प्रतीक्षा के बाद अब इसके निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।

Bholanath Bridge

भोलेनाथ फ्लाईओवर ब्रिज को कैबिनेट से मंजूरी मिलने की खबर पर बीजेपी कार्यकारी जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि- उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन के लंबे प्रयास के बाद यह संभव हो पाया है। इस दौरान उन्होंने खुशी जाहिर कर सभी को मिठाई भी बांटी।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।