बिहार सरकार ने ओडिशा सरकार के साथ किया समझौता! अब इन 33 रूटों पर चलेंगी बसें, देखें रुट

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 13 नवम्बर 2022, 12:27 अपराह्न

ओडिशा और बिहार सरकार के बीच करीबन 21,867 किलोमीटर के 33 रूटों पर एक नया समझौता हुआ है। इस कड़ी में झारखंड से गुजरने वाली सीधी बसों को सेवा संचालित करने के लिए दोनों राज्यों के बीच एक नया समझौता हुआ।

Bihar And Odisha Buses Route: ओडिशा और बिहार सरकार के बीच करीबन 21,867 किलोमीटर के 33 रूटों पर एक नया समझौता हुआ है। इस कड़ी में झारखंड से गुजरने वाली सीधी बसों को सेवा संचालित करने के लिए दोनों राज्यों के बीच एक नया समझौता हुआ। बता दे पुराने समझौते के मुताबिक कुल 9,276 किलोमीटर की दूरी तय करने वाले 15 मार्गों पर बसे चल रही थी, लेकिन अब इन बसों के रूट का दायरा बढ़ा दिया गया है।

इन रुटों पर चलेंगे बिहार ओडिशा के बीट बसें

इस नए समझौते के मुताबिक नए और लंबे मार्ग पर सेवाएं दो राज्यों के बीच धार्मिक, शैक्षणिक महत्व एवं पर्यटक को ध्यान में रखते हुए तय की गई है। इससे दोनों राज्यों के बीच धार्मिक पर्यटन एवं शैक्षणिक स्तर पर कनेक्टिविटी बढ़ेगी। नए समझौते के मुताबिक पूरी, भुवनेश्वर, बारीपदा, कटक सहित उड़ीसा के विभिन्न हिस्सों से राजधानी पटना, देवघर, बिहार, शरीफ, दरभंगा, औरंगाबाद, गया, शिवान, बक्सर, छपरा, राजगीर, भागलपुर, संबलपुर, बालासोर, हाजीपुर, आरा, सिवान, राउरकेला, नवादा, सुंदरगढ़ और संबलपुर के साथ कई अन्य स्थानों पर जाने वाले लोगों को सीधे तौर पर इसका लाभ मिलेगा।

गौरतलब है कि बिहार और ओडिशा परिवहन विभाग के बीच हुए इस समझौते के मुताबिक ओडिशा की बसें बिहार में 17,611 किलोमीटर की दूरी तय करेंगी, जबकि बिहार की बसे ओडिशा में 8,778 किलोमीटर की दूरी तय कर सकेंगे। इस समझौते को लेकर कहा गया है कि ये बसें झारखंड से होते हुए राज्य में 8,032 किलोमीटर की दूरी तय कर सकेंगी। राज्य में सड़क परिवहन को सुगम बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

दोनों राज्यों के बीच बढ़ेगी कनेक्टिविटी

इस समझौते के तहत ये भी कहा गया है कि बिहार और ओडिशा के परिवहन विभाग के बीच हुए समझौते से दोनों राज्यों की सांस्कृतिक जड़ों को मजबूती मिलेगी। साथ ही बिहार के साथ नया अंतर राज्यीय समझौता नए अंतर राज्यीय बस परमिट के लिए भी द्वार खोलेगा। इस जानकारी में यह भी बताया गया है कि दोनों राज्यों के करीब 100 परमिट और ट्रिप भी खोल दिए जाएंगे। बता दे ओडिशा सरकार इसी तरह के समझौतों के लिए अन्य पड़ोसी राज्यों जैसे आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल के साथ भी चर्चा कर रही है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।