बिहार के बक्सर में मिले सोने के दुर्लभ सिक्के, लुटने वालों ने मचाई भगदड़

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 29 मार्च 2022, 3:52 अपराह्न

बिहार के बक्सर जिले के डुमराव अनुमंडल स्थित नवानगर प्रखंड के गिरधर बरांव गांव सोने के दुर्लभ सिक्के मिले हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह सिक्के प्रखंड के गिरिधर बरांव गांव में स्वर्गीय गणेश साह के खेत में मिले। इस दौरान मिले यह सिक्के पीले रंग की स्वर्ण धातु निर्मित लग रहे हैं। फिलहाल इन सिक्कों को सीताराम उपाध्याय संग्रहालय बक्सर ने अपने अधीन ले लिया है। पुरातत्व एवं ऐतिहासिक महत्व को ध्यान में रखते हुए पुरातत्व कला संस्कृति एवं युवा विभाग के अपर सचिव व निर्देशक दीपक आनंद ने तकनीकी दल के माध्यम से इन सभी सिक्कों को संग्रहालय में संग्रहित करा जांच शुरू कर दी है।

Buxar Gold Coin

इन सिक्कों को लेकर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सभी तीनों सिक्के गुप्तकालीन शासकों द्वारा जारी किए गए स्वर्ण निर्मित सिक्के लग रहे हैं। इसकी सूचना मिलने के बाद जिलाधिकारी एवं एसपी के इंडियन ट्रेजर ट्रोव एक्ट 1878 सुसंगत प्रधानों के आलोक में तत्परता दिखाते हुए थाना प्रभारी द्वारा इन सिक्कों को जप्त कर लिया गया है।

Buxar Gold Coin

बुजुर्ग महिला को मिले थे ये दुर्लभ सिक्के

बता दे यह सभी सिक्के 17 मार्च को गिरधर बरांव गांव के एक बुजुर्ग महिला को मिले थे। यह बुजुर्ग महिला अपने पशुओं को बांधने के लिए खेत में लगे बांस की खूंटी उखाड़ रही थी। इसी दौरान उसे 2 सिक्के मिले, जिसे लेकर वह घर चली गई। सोने का सिक्का मिलने की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और लोगों ने वहां पहुंचकर खुदाई करना शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ और लोगों को सिक्के मिले, सभी सिक्के आज सीताराम उपाध्याय संग्रहालय में संग्रहित कर लिए गए हैं।

Buxar Gold Coin

इन सिक्कों को लेकर अधिकारियों का कहना है कि ये सोने के सिक्के गुप्त काल के माने जा रहे हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक इस तरह के दुर्लभ सिक्के गुप्त शासकों द्वारा जारी किए गए थे। फिलहाल इन सिक्कों को लेकर पुरातत्व विभाग जांच पड़ताल के बाद इससे जुड़ी जानकारी साझा की जायेगी।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।