बिहार की लड़कियां लड़कों से आगे, इन जिलों का नाम कर रही रोशन, सरकार ने जारी किया आंकड़ा

बिहार (Bihar) की लड़कियां अपने बलबूते खड़ा रहने के लिए लड़कों से ज्यादा अंग्रेजी और कंप्यूटर का ज्ञान (English And Computer Education) सीख रही है। श्रम संसाधन विभाग (labor resource department) की ओर से संचारित कुशल युवा प्रोग्राम में ट्रेंड 10 लाख युवाओं के आंकड़ों से इस बात की पुष्टि हुई है। दो दर्जन जिले ऐसे हैं, जहां सामान्य वर्ग की लड़कियां लड़कों की तुलना में अधिक प्रशिक्षण प्राप्त (Bihar girls ahead of boys) किया है। एससी-एसटी (SC/ST), अतिपिछड़ा, पिछड़ा वर्ग की लड़कियां भी ट्रेनिंग करने के मामले में कई जिलों के लड़के से आगे हैं।

Bihar girls ahead of boys

बता दें कि नीतीश सरकार राज्य के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के मकसद से कुशल युवा कार्यक्रम चला रही है। इस प्रोग्राम के तहत 15 से 28 साल के मैट्रिक पास युवाओं को हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा का ज्ञान, संवाद कौशल, कंप्यूटर का मूलभूत ट्रेनिंग और व्यवहार कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। बिहार में कुल 1583 ट्रेनिंग सेंटर हैं।

Bihar girls ahead of boys
File Image

आंकड़े के मुताबिक, 10 लाख 3 हजार 806 युवाओं ने अभी तक प्रशिक्षण हासिल लिया है, वहीं 1 लाख 24 हजार 141 ट्रेनिंग ले रहे हैं। ट्रेनिंग में टोटल 240 घंटे में भाषा (हिन्दी/अंग्रेजी), बुनियादी कंप्यूटर ज्ञान 120 घंटे, व्यवहार कौशल का प्रशिक्षण 40 घंटे और संवाद कौशल 80 घंटे का होता है।

whatsapp channel

google news

 
Bihar girls ahead of boys
File Image

विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक रोहतास जिले में 14 हजार 171 लड़कियों और 14 हजार 129 लड़कों ने, सीवान में 16 हजार 861 लड़कियों ने जबकि 14 हजार 306 लड़कों ने ट्रेनिंग लिया। अतिपिछड़ा वर्ग में औरंगाबाद में 4054 लड़कियों ने तो 4033 लड़के ने ट्रेनिंग लिया। गया में 5307 लड़के के मुकाबले 5339 लड़कियां, किशनगंज में 875 लड़कों के मुकाबले 1168 लड़कियां व नवादा में 4188 लड़कों के मुकाबले 4192 लड़कियों ने ट्रेनिंग लिया।

Share on