पूर्व CM जीतन राम मांझी की तबीयत खराब, तत्काल पटना के अस्पताल में करवाया गया भर्ती

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 27 फरवरी 2022, 6:15 अपराह्न

हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (HAM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार (Bihar) के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) की तबीयत अचानक से खराब हो गई है, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती (Jitan Ram Manjhi Hospitalized) कराया गया है। सूत्रों की माने तो जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi Health Update) को एमआरआई जांच में माइल्ड ब्रेन स्ट्रोक की आशंका जाहिर की जा रही है। उनकी स्थिति काफी चिंताजनक है, लेकिन फिलहाल वह होश में है। मेदांता अस्पताल की एक बड़ी टीम उनकी जांच पड़ताल कर रही है।

Jitan Ram Manjhi

पूर्व मुख्यमंत्री की हालत गंभीर होने के बाद स्थिति काफी चिंताजनक हो गई है। वही जीतन राम मांझी के माइल्ड स्ट्रोक को लेकर डॉक्टरों का कहना है कि- ऐसा नहीं है.. जीतन राम मांझी का शुगर लेवल अचानक से कम हो गया था, जिसकी वजह से वह काफी असामान्य महसूस कर रहे थे लेकिन फिलहाल उनकी हालत ठीक बताई जा रही है।

Jitan Ram Manjhi

बता दें जिस वक्त उनकी हालत खराब हुई तो उन्हें तत्काल ही अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों का कहना है कि जीतन राम मांझी अभी होश में है, लेकिन उन्हें आराम करने के लिए कहा गया है। बता दे जीतन राम मांझी हमेशा अपने बॉडी चेकअप के लिए दिल्ली-पटना आते जाते रहते हैं।

Jitan Ram Manjhi

सूत्रों के मुताबिक जीतन राम मांझी के चेहरे पर लकवा का हल्का असर होने की शिकायत के बाद शनिवार शाम को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें आईसीयू में एडमिट कर जांच व इलाज जारी है। हाल ही में आई रिपोर्ट के मुताबिक उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।