बिहार में कब बनेगा सीता विश्वविद्यालय? मिथिलांचल महिला यूनिवर्सिटी ने बताई अपडेट

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 28 मार्च 2022, 3:51 अपराह्न

बिहार सरकार (Bihar Government) लगातार नए नए प्रोजेक्ट और नई-नई भवनों के निर्माण के साथ राज्य की तस्वीर और तकदीर बदलने की कवायद में लगी हुई है। इस कड़ी में इन दिनों मिथिलांचल में सीता विश्वविद्यालय (Sita University) को लेकर भी खासा चर्चा चल रही है। हालांकि बिहार सरकार के पास मिथिलांचल में सीता विश्वविद्यालय (Sita University In Mithilanchal) बनाने के लिए कोई प्रस्ताव लंबित नहीं पड़ा है, इसके अलावा सरकार के पास कई ऐसी योजनाएं जरूर है, जिनमें महिला विश्वविद्यालय (Woman University In Bihar) बनाने की मांग रखी गई है।

Bihar Government

बिहार विधानसभा में शनिवार को संजय पासवान के ध्यानाकर्षण का जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री विजय चौधरी (Bihar Education Minister Vijay Chaudhary) ने इस पूरे मामले पर सरकार का पक्ष रखा। विधान परिषद में संजय पासवान ने सवाल उठाते हुए कहा कि- 20 राज्यों में महिला विश्वविद्यालय है ऐसे में जब बिहार सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए इतना काम कर रही है, तो सीता माता की जन्म स्थली मिथिलांचल में सीता मां के नाम पर विश्वविद्यालय भी बनाने के लिए सरकार को विचार करना चाहिए।

Bihar Education Minister Vijay Chaudhary

संजय पासवान के सवाल का जवाब में राज्य के शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि यदि सरकार इस दिशा में कुछ करती है, तो वह सभी सदस्यों से भी इस पर सुझाव जरूर लेगी। फिलहाल सरकार के पास सीता विश्वविद्यालय से जुड़ा कोई प्रस्ताव लंबित नहीं पड़ा है।

Bihar Education Minister Vijay Chaudhary

विधान परिषद में संजय कुमार संजीव कुमार सहित केदारनाथ पांडे द्वारा ध्यानाकर्षण के मुद्दे पर किए गए सवालों के जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि साल 2013 के बाद नई दक्षता मूल्यांकन परीक्षा जल्द कराई जाएगी शिक्षा में विभाग समीक्षा करने के बाद अपना फैसला लेगी।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।