Bihar Cold Weather Update: कड़ाके की ठंड की चपेट में आया बिहार, जाने कितने दिनों तक रहेगी ऐसी कपकपी

Bihar Cold Weather Update: देश के उच्‍च पर्वतीय इलाकों में हिमपात की स्थिति हो गई है और लगातार ठंडी हवाएं चल रही है, देश का मैदानी भाग इससे सीधे सीधे प्रभावित हुआ है। इन दिनों उत्‍तर और पूर्वी भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बिहार भी कड़ाके के ठण्ड की चपेत में है। घने कोहरे और ठंडी हवाओं से सामान्य लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई है। राजधानी पटना समेत अन्‍य प्रदेश के अन्य सभी जिलों में तापमान में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। प्रदेश के कई हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप जारी है। घना कोहरा छाने से लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है।

पारा गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे आया

मंगलवार की सुबह राजधानी पटना में पारा गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया है। इस वजह से शीतलहर का असर काफी बढ़ गया है। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के कारण राज्यभर में स्कूलों में 8वीं तक की कक्षाएं 8 जनवरी तक के लिए बंद की गई हैं। ठंड से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के प्राथमिक और मध्य विद्यालयों को सरकार की तरफ से आदेश जारी किए गए हैं। इसके साथ ही हाई स्कूल के कक्षाओं के समय में भी बदलाव किय गया है। जारी किए गए आदेश को लागू कर दिया गया है। मौसम में सुधार होने पर ही 8 जनवरी के बाद पहली से 8वीं कक्षा तक के स्‍कूलों को खोलने पर विचार किया जाएगा।

जाने कितने दिनों तक रहेगी ऐसी कपकपी

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसका असर 6 से 8 जनवरी तक देश के मैदानी हिस्सों में देखने को मिलेगा। स्काईमेट वेदर ने यह भी बताया है कि उत्तर के मैदानी हिस्सो में बारिश होने की भी सम्भावना है। इससे पूर्व दिसंबर के आखिरी सप्‍ताह में बिहार के कई हिस्सों में बारिश हुई थी, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई, और ठण्ड में इजाफा हुआ है।

Share on