जनता दरबार में इस फरियादी की शिकायत सुन दंग रह गए सीएम नीतीश, तुरंत अधिकारियों को दिया आदेश

बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) जनता की फरियाद सुनने के लिए हर सोमवार को जनता दरबार (CM Nitish Kumar Janta Darbar) में सीधे जनता से मुखातिब होते हैं। सोमवार को प्रदेश के अन्य जिलों से आए फरियादी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के समक्ष अपनी-अपनी समस्या बता रहे हैं, जिनका अधिकारी त्वरित निवारण भी कर रहे हैं। इस दौरान जनता दरबार में आए एक फरियादी की शिकायत सुनने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश भौंचक रह गए। सीएम ने कहा कि कोई कैसे धमकी दे सकता है। उसके बाद मुख्य सचिव को बुलाने का आदेश दिया।

CM Nitish Ka Janta Darbaar

फरियादी की शिकायत सुन दंग हुए सीएम

बता दें कि सीएम के समक्ष जब शिकायतकर्ता ने बताया कि उसे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। जब इसकी शिकायत लोक शिकायत निवारण केंद्र में की तो पहली तारीख में लोक निवारण गया भी लेकिन दूसरे तारीख में जाने ही वाला था कि धमकी दी गई, जिसके चलते मैं नहीं गया। यह सुनने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश अचंभित रह गए। सीएम ने तुरंत मुख्य सचिव को बुलाकर पूरे मामले की छानबीन और धमकी देने वाले को पता करने का निर्देश दिया।

CM Nitish Ka Janta Darbaar
File Image

आज जनता दरबार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहकारिता, ग्रामीण विकास, सूचना एवं जनसंपर्क, नगर विकास, ऊर्जा, गन्ना विकास, वन एवं पार्यावरण विभाग, पंचायती राज, जल संसाधन, लघु जल संसाधन विभाग सहित अन्य विभाग से संबंधित समस्याओं को सुनकर उसके त्वरित निवारण का आदेश दे रहे हैं।

whatsapp channel

google news

 
CM Nitish Ka Janta Darbaar
File Image

बता दें कि जनता दरबार में मुख्यमंत्री नीतीश के सामने अपनी समस्या को रखने के लिए सबसे पहले वेब पोर्टल के माध्यम से पंजीयन कराना होता है। रजिस्ट्रेशन के वक्त आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और जन्मतिथि देनी होती है। रजिस्ट्रेशन के समय शिकायत से जुड़ी जानकारी और सारा विवरण भरना होता है। इसके बाद एक नंबर जारी किया जाता है, जिसके जरिए आप अपने आवेदन की मौजूदा स्थिति के बारे में पता लगा सकते हैं।

Share on