बाल-बाल बचे CM नीतीश कुमार! सुरक्षा में फिर हुई चूक, ‘बम’ के फटने के बाद पुलिस मुख्याल्य में मचा हड़कंप

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 13 अप्रैल 2022, 9:26 पूर्वाह्न

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की सुरक्षा में एक बार फिर से चूक हुई है, जिसका मामला इस समय लगातार तूल पकड़ रहा है। दरअसल मंगलवार को मुख्यमंत्री के नालंदा के सिवान में हुए कार्यक्रम में एक युवक पटाखा फोड़ने की घटना को अंजाम दिया, जिसके सामने आने के बाद पुलिस मुख्यालय (Bihar Police Headquarters) में हड़कंप मच गया है। एक्शन मोड में आई पुलिस अब इस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। वहीं इस मामले को लेकर एडीजी बच्चू सिंह मीणा को मुख्यमंत्री की सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया था। ऐसे में अब लगातार सवाल उठ रहे हैं कि इस लापरवाही का जिम्मेवार कौन है।

CM Nitish Kumar

नीतीश कुमार की सुरक्षा में दूसरी बार चूक

याद दिला दें 27 मार्च हो भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया था। उस दौरान बख्तियारपुर में एक सिरफिरे शख्स ने प्रतिमा का मालार्पण कर रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर पीछे से हमला करने का प्रयास किया था। वहीं दूसरी बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में चूक की घटना से पुलिस मुख्यालय में हड़कंप मच गया है।

CM Nitish Kumar

मामले की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

इस मामले पर पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता सह एडीजी मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि- इस मामले में शुभम आदित्य नाम के 32 साल के एक युवक को हिरासत में लिया गया है। सुरक्षाकर्मियों के द्वारा तत्काल पटाखे पर पैर रख दिए जाने के कारण मामूली विस्फोट हुआ। हालांकि इस दौरान कालीन थोड़ी सी जल गई।

CM Nitish Kumar

आगे उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले की जांच पटना की फॉरेंसिक टीम भी कर रही है। फॉरेंसिक टीम नालंदा पहुंच गई है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस मुख्यालय के द्वारा पकड़े गए युवक की मानसिक स्थिति सही नहीं बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक नालंदा के इस्लामपुर का रहने वाला आरोपी युवक साइकोलॉजी में रुचि रखता है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले वह अपने घर से भटकते हुए वह कहीं बाहर चला गया था। इस मामले में तब केस दर्ज किया गया था, हालांकि कुछ दिनों बाद ही वह वापस घर लौट आया जिसके बाद यह केस खत्म हो गया था।

वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में दूसरी बार हुई चूक के चलते अब यह मामला तूल पकड़ रहा है। सीएम की सिक्योरिटी को लेकर लगातार कई सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।